{"_id":"694ef08376fc06eebb0a2600","slug":"314-crore-released-to-help-dependent-and-orphaned-children-panchkula-news-c-16-1-knl1001-907199-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आश्रित व अनाथ बच्चों की मदद के लिए 314 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आश्रित व अनाथ बच्चों की मदद के लिए 314 करोड़ जारी
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
पंजाब सरकार ने आश्रित व अनाथ बच्चों की मदद के लिए 314 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सूबे के 2.37 लाख बच्चों को इसका लाभ व आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के 2 लाख 37 हजार 406 आश्रित एवं अनाथ बच्चों को नियमित वित्तीय सहायता दी जा रही है ताकि ये बच्चे आर्थिक सहारे के साथ शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
डॉ. कौर ने कहा कि आश्रित एवं अनाथ बच्चे केवल सरकारी आंकड़े नहीं हैं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। मान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा मजबूरी, उपेक्षा या आर्थिक कमजोरी के कारण अपनी पढ़ाई और सपनों से वंचित न रहे। पंजाब सरकार हर ऐसे बच्चे के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
इस योजना का लाभ वे बच्चे ले सकते हैं जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और जिनके माता-पिता या तो दोनों नहीं रहे, दोनों घर से अनुपस्थित हैं या शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम होने के कारण परिवार की देखभाल करने में असमर्थ हैं।