{"_id":"63729dac808761473b0d3a98","slug":"31-officers-honored-on-foundation-day-pkl-office-news-pkl4683074114","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर 31 पदाधिकारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर 31 पदाधिकारी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। आईटीबीपी भानू ने 60 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को अपने स्थापना दिवस पर डायमंड जुबली समारोह का आयोजन किया। केंद्र के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन के नेतृत्व में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक आशीष दयाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। केंद्र के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 पदाधिकारियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत बैंड, पीटी, मलखंभ, बाइकर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में केंद्र के उपमहानिरीक्षक अश्वनी कुमार, राजेश शर्मा, विक्रांत थपलियाल और 1962 से प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में तैनात रहे सेवारत एवं सेवानिवृत्त संस्थान अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। केंद्र के उपनिरीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि सीमा पुलिस बल का प्रशिक्षण केंद्र वर्ष 1962 में करेरा, शिवपुरी मध्य प्रदेश में स्थापित किया गया। डब्ल्यूसी गिब्सन सेनानी इस केंद्र के प्रथम प्रमुख थे।
पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा की आवश्यकता को देखकर सन् 1977 में इस बल के प्रशिक्षण केंद्र को करेरा से कुल्लू स्थापित किया गया। जेएस नेगी सेनानी बीटीसी कुल्लू के प्रमुख रहे। जून 1991 में कालांतर में विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर इस केंद्र को भानू पंचकूला में स्थापित किया गया। समारोह को डायमंड जुबली के रूप में मनाए जाने का उद्देश्य है कि पिछले 60 वर्षों में प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र की स्वर्णिम उपलब्धियों और विरासत को संजोए रखने और याद करने के लिए यह आयोजन किया गया।