फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases News: corona in Punjab, Punjab corona news in Hindi, Punjab corona latest news

पंजाब में कोरोना से 29 की मौत, कैप्टन की सुरक्षा में तैनात होने वाले सीआरपीएफ के 11 जवान संक्रमित

Thu, 06 Aug 2020 12:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases News: corona in Punjab, Punjab corona news in Hindi, Punjab corona latest news
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में लगातार फैलते कोरोना वायरस ने बुधवार को पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सूबे में एक ही दिन में 29 मरीजों की जान ले ली। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 894 नए पॉजिटिव मरीजों की भी पुष्टि होने से राज्य में कोरोना पीड़ितों का कुल आंकड़ा 19856 तक पहुंच गया है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के पॉजिटिव पाए गए 11 जवान भी शामिल हैं। इसी तरह, राज्य में अब तक कोरोना के कारण कुल 491 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 6422 मरीजों में से 170 की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इनमें 148 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है जबकि 22 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी बीच, बुधवार को 452 मरीजों के स्वस्थ होने की अच्छी खबर भी सेहत विभाग से मिली है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिन 452 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, उनमें पटियाला के 183, रोपड़ के 41, फाजिल्का के 36, फिरोजपुर के 29, मोगा के 28, संगरूर के 26, फरीदकोट के 25, बठिंडा के 21, तरनतारन के 12, कपूरथला के 11, होशियारपुर के 8, मुक्तसर के 7, फतेहगढ़ साहिब के 5, मोहाली के 3, गुरदासपुर के 2, बरनाला का 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 12943 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर: कोरोना से तीन की मौत

बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। 100 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेहत विभाग के अनुसार दो मरीजों की मौत निजी अस्पताल व एक की अमृतसर के अस्पताल में हुई है। जिले में मरने वालों की संख्या 69 और मरीजों का आंकड़ा 2709 तक पहुंच गया है। बुधवार को 100 मरीजों में आठ पीएपी के जवान भी शामिल हैं। मृतकों में एक श्वास रोग से पीड़ित था। 

फिरोजपुर में कोरोना से एक की मौत, 19 संक्रमित
फिरोजपुर में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से पीड़ित आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में 579 लोगों कोरोना से पीड़ित हैं। इनमें से 314 केस एक्टिव हैं। इनका फिरोजपुर व गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। निशान सिंह (65) पुत्र महिंदर सिंह वासी गांव पीरां वाला कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार को निशान सिंह की मौत हो गई थी लेकिन कोरोना से संबंधित रिपोर्ट नहीं आई थी। निशान सिंह की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संगरूर: महिला की मौत, 13 संक्रमित 
संगरूर में बुधवार को कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। 13 नए मामले सामने आएं हैं। अब संगरूर में 209 एक्टिव केस हैं। जानकारी के मुताबिक लौंगोवाल निवासी 67 वर्षीय महिला वीना गर्ग की कोरोना से मौत हो गई। दो मरीज गंभीर बताए जा रहे हैं। 13 नए आए मामलों में 3 संगरूर से, 6 लौंगोवाल, 1 मालेरकोटला, 1 अहमदगढ़, 1 भवानीगढ़, 1 अमरगढ़ का है। इन सभी को विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में एकांतवास किया गया है। 

फरीदकोट: 65 वर्षीय महिला की मौत, 12 संक्रमित 

फरीदकोट में बुधवार को एक बीएसएफ जवान समेत 12 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन 65 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई। कोरोना से जिले में मौत होने का यह पहला मामला है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि कोटकपूरा के प्रेम नगर निवासी महिला की पांच दिन पहले पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी और उसका मेडिकल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। सेहत विभाग के अनुसार महिला पहले से ही गुर्दे की बीमारी से भी पीड़ित थी। 

उन्होंने बताया कि बुधवार को जिन 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें छह मरीज कोटकपूरा शहर से संबंधित है और बाकी मरीजों में से बीएसएफ के जवान समेत तीन फरीदकोट शहर, एक जैतो और 1-1 मरीज गांव ढिलवां कलां व रण सिंह वाला के रहने वाले है। इसके अलावा सेहत विभाग ने 16 मरीजों को तंदरुस्त होने के चलते डिस्चार्ज करके घर भेज दिया हैअब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 330 हो चुकी है, जिनमें से 277 ठीक हो चुके हैं। 

बठिंडा : 44 नए केस आए सामने
बठिंडा में बुधवार को कोरोना के 44 नए संक्रमित मामले सामने आए। यह जानकारी जिला लोक संपर्क अफसर ने दी। जिले में अब तक नौ कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल 23645 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 593 केस संक्रमित आए और 307 लोग ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। बुधवार को बीस संक्रमित लोग ठीक होकर घर लौटे। 

गुरदासपुर में दो की मौत, 45 नए संक्रमित 
गुरदासपुर में बुधवार को 45 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। दो संक्रमितों की मौत हो गई। मृतक बटाला व दोरांगला के निवासी थी। जिले में अभी तक कुल 733 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 94 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 124 मरीजों को होम आईसोलेशन के चलते घरों में रखा गया है। कुल 22 मरीजों की मौत हो चुकी है।

फतेहगढ़ साहिब: एसडीएम संक्रमित, सांसद और दो विधायक क्वारंटीन

डिप्टी कमिश्नर अमृत कौर गिल ने बताया कि एसडीएम डा संजीव कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें घर में एकांतवास किया गया है। डीसी ने बताया कि गत दिनों सांसद डॉ. अमर सिंह, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी डा. संजीव के संपर्क में आए हैं। सांसद और दोनों विधायक घर में एकांतवास हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के सैंपल लिए गए हैं।

मुक्तसर में डीएसपी सहित 23 संक्रमित 
मुक्तसर में बुधवार को एक डीएसपी सहित 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है तथा सात के स्वस्थ होने पर उन्हें कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि डीएसपी की हिस्ट्री के बारे में पता लगाया जा रहा है और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। सिविल सर्जन ने बताया कि बीती 31 जुलाई को खजूरों वाली गली की पॉजेटिव पाई गई महिला की मौत हो गई थी। उनके पारिवारिक सदस्यों व संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से नौ लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए है। 

इसके अलावा मिट्ठन लाल कालड़ा वाली गली के दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन ने बताया इसके अलावा दो गिद्दड़बाहा के तथा एक गांव रुपाणा का पॉजिटिव केस मिला है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के संपर्क में जो भी लोग आए है। उन सबके सैंपल लेकर जांच की जा रही है तथा इन लोगों की हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। 

होशियारपुर में 8 नए पॉजिटिव मरीज मिले

होशियारपुर में बुधवार को 266 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 8 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 601 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि बुधवार को एक पुलिस कर्मी व दो बैंक कर्मियों समेत 4 मामले होशियारपुर शहर से हैं। इनमें से 1 मामला मॉडल कालोनी से, 2 शालीमार नगर से और 1 प्रीत नगर निवासी व्यक्ति है। इसके अलावा 1 मामला गांव कुकेवाल का, 1 बहिबल मन्झ, एक तलवाड़ा का और 1 मामला शिया चटियाल का है।  

पठानकोट: डॉक्टर, पुलिसकर्मी और 3 हेल्थ वर्करों समेत 17 संक्रमित
पठानकोट में एक डाक्टर, एक पुलिस कर्मी, आर्मी अस्पताल की तीन हेल्थ वर्करों समेत 17 संक्रमित मरीज और मिले हैं। अमृतसर से 180 लोगों की रिपोर्ट आई थी। कोरोना संक्रमित मिले मरीज कोरोना संक्रमित चल रही महिला के संपर्क में रहे शिव सुंदरनगर के 5 लोग, मलिकपुर निवासी व्यक्ति, नौशहरा खुर्द निवासी व्यक्ति, खानपुर निवासी व्यक्ति, विष्णु नगर लमीनी निवासी महिला, आर्मी अस्पताल से तीन हेल्थ वर्कर पॉजिटिव आए है। इसके अलावा पांच लोगों की रिपोर्ट रैपिड टेस्ट एंटीजन से पाजिटिव आई है। कोरोना पाजिटिव लोगों को चिंतपूर्णी मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डा. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 147 केस एक्टिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed