फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   26 candidates contest from Panchkula-Kalka

Panchkula News: पंचकूला-कालका से चुनाव मैदान में 26 ने ठोकी ताल

Fri, 13 Sep 2024 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
26 candidates contest from Panchkula-Kalka
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कालका और पंचकूला हलके से कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दलों के 26 उम्मीदवार चुनाव में हैं। इसमें पंचकूला से 14 जबकि कालका से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। वीरवार को आखिरी दिन पंचकूला और कालका से 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें पंचकूला से 12 जबकि कालका से 10 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पंचकूला से भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता, कांग्रेस के चंद्रमोहन, कालका से भाजपा से शक्ति शर्मा जबकि कांग्रेस से प्रदीप चौधरी चुनाव मैदान में हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि पंचकूला विधानसभा में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी गौरव चौहान के समक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रमोहन ने चार और सीमा ने दो, जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील गर्ग और कुसुम गर्ग, भारतीय वीर दल से भारत भूषण, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रेम कुमार गर्ग और मोनिका गोयल, इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी क्षितिज चौधरी ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि महाबीर प्रसाद शर्मा, गुरतेज सिंह, सरोज बाला और नताशा सूद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इससे पहले राइट टू रिकाॅल पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण सिंह नेगी ने एक और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन


चंद्रमोहन समेत 12 ने नामांकन दाखिल किया

वीरवार को पंचकूला से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन समेत 12 जबकि कालका से 10 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में आप प्रत्याशी प्रेम कुमार गर्ग, इनेलो के क्षितिज चौधरी के अलावा कालका से प्रदीप चौधरी ने दाेबारा नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर जाम लग गया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला एसडीएम ऑफिस और कालका में भारी पुलिस बल तैनात रहा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। नामांकन के दौरान दो से तीन घंटे तक शहर में जाम के हालात बने रहे। शहर के तवा चौक से लेकर वेला विस्टा चौक और माजरी चौक की तरफ सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक मार्ग प्रभावित रहे। इस दौरान गाड़ियों का काफिला लगा रहा। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन के साथ उनके समर्थक नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इसी तरह कालका में भी कार्यालय उप मंडल अधिकारी और रेलवे रोड कालका में भी प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालका से इन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन वीरवार को कालका विधानसभा में दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें कालका विधानसभा में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी राजेश पुनिया के समक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी बलबीर कुमार, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रत्याशी चरण सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश गुर्जर, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चरण सिंह ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया। गीता देवी, अमित शर्मा, विशाल, प्रीति व चतर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 16 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। पांच अक्तूबर को मतदान और 8 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed