फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   24 new dengue patients found in Panchkula

पंचकूला में डेंगू के 24 नए मरीज मिले

Thu, 11 Nov 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
24 new dengue patients found in Panchkula
पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को 162 मरीजों के डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इसके बाद 24 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इनमें सेक्टर 4, 6, 10, 14, 12ए, 25, 26, 28, माणक्या, बिल्ला, खेरी, बागवाली, जलौली शामिल हैं। जहां से डेंगू के नए मरीजों की पुष्टि हुई है, वहां स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने इनडोर फॉगिंग करवा दिया है। इसी के साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 750 पहुंच गया है। वहीं, अबतक 7009 मरीजों के सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-15 में करवाई फॉगिंग
शहर में डेंगू के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर और मच्छरों से बचाव के लिए नगर निगम वार्ड -5 से पार्षद जय कौशिक ने सेक्टर-15 के सभी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई गई। सेक्टर-15 के सभी मकानों एवं खाली जगहों पर फॉगिंग अभियान चलाया गया। पार्षद जय कौशिक ने नगर निगम की फॉगिंग टीम के साथ सारे सेक्टर में फॉगिंग सुनिश्चित करवाई और लोगों से अपील की कि वह अपने आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। कहीं ज्यादा पानी एकत्रित हो तो उसके बारे में सूचित करें, ताकि उसका समाधान किया जा सके। लोगों ने पार्षद जय कौशिक का आभार व्यक्त किया और कहा कि जहां से भी एक भी डेंगू का मरीज आए, वहां पर पूरी गली में तुरंत फॉगिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed