फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   23 players from Haryana have got Olympic tickets, more can qualify

हरियाणा के 23 को मिल चुका ओलंपिक का टिकट, और खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की उम्मीद

Sat, 12 Jun 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
23 players from Haryana have got Olympic tickets, more can qualify
चंडीगढ़। हरियाणा से अब तक 23 खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल चुका है। इनमें से 19 खिलाड़ियों को ओलंपिक और 4 का चयन पैरा ओलंपिक के लिए हुआ है। इनमें बॉक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक, बैडमिंटन के खिलाड़ी शामिल है। अभी क्वालीफाई के लिए कुछ खेल और बाकि हैं। ऐसे में संभावना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई और खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेने वालों में शामिल होंगे। इस बार खिलाड़ियों के साथ-साथ हरियाणा सरकार को भी ओलंपिक खेलों से खासी उम्मीद हैं। इसके लिए खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह स्वयं खिलाड़ियों से संवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक इनका हुआ है चयन
चयनित खिलाड़ियों में बॉक्सिंग में विकास कृष्ण, मनीष कौशिक, पूजा रानी निवासी भिवानी, अमित पंघाल रोहतक, शूटिंग में पलवल से अभिषेक वर्मा, पंचकूला से यशविस्नी सिंह देशवाल, झज्जर से मनु भाकर, यमुनानगर की संजीव राजपूत, कुश्ती में विनेश फौगाट, जींद की अंशु, झज्जर के दीपक पूनिया, सोनीपत की सोनम व रवि कुमार, रोहतक के सुमित और सीमा, झज्जर के बजरंग, राहुल, महेंद्रगढ़ के एथलेटिक संदीप कुमार, पानीपत से नीरज चौपड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन

पैरा ओलंपिक में ये खिलाड़ी
पैरा ओलंपिक में भिवानी की खिलाड़ी अरुणा, हिसार के बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण, फरीदाबाद के शूटिंग खिलाड़ी मनीष और ओमप्रकाश का चयन हो चुका है।
अभी कुछ खेल बाकी हैं। इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि हरियाणा के कई और खिलाड़ियों का ओलंपिक के लिए चयन होगा। खिलाड़ियों के खानपान समेत अन्य चीजों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। एडवांस में 5-5 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप सिंह, खेल राज्य मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed