{"_id":"6741a8c8a50fbcf4990401bd","slug":"22-year-old-youth-murder-in-panchkula-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में युवक की हत्या: सिर से कमर तक चाकू के निशान, पहले शराब पी, बहन के साथ अफेयर के शक में किया मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में युवक की हत्या: सिर से कमर तक चाकू के निशान, पहले शराब पी, बहन के साथ अफेयर के शक में किया मर्डर
Sat, 23 Nov 2024 03:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:38 PM IST
सार
हरियाणा के पंचकूला में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। घग्गर नदी किनारे युवक का शव मिला है। शरीर पर सिर से कमर तक चाकू के निशान हैं। आरोपी फरार है और पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पंचकूला में युवक की हत्या की पुलिस जांच कर रही है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला में युवक की हत्या हुई है। हत्या के बाद शव को घग्गर नदी के किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। घटना शुक्रवार-शनिवार रात 12.30 बजे की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
पंचकूला के सेक्टर-27 के सामने शुक्रवार देर रात 12:30 बजे घग्गर नदी के किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक के शरीर पर सिर से कमर तक चाकू के कई वार किए गए हैं। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। मृतक 22 साल का बिंदर बरवाला का रहने वाला था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बिंदर को जन्मदिन की पार्टी देने के लिए बुलाया था। दोनों ने इकट्ठा बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच आपस में बहस हो गई। आरोपी युवक ने चाकू से कई वार कर बिंदर की हत्या कर दी। यह बात भी सामने आई है कि आरोपी ने बिंदर को इसलिए मारा है क्योंकि उसे बिंदर पर बहन के साथ अफेयर होने का शक था। हालांकि पुलिस कई एंगल पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंचकूला चंडीमंदिर थाना सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह व योगदान सिंह ने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था। शरीर पर चाकू से कई निशान मिले हैं। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और नमकीन भी बरामद की है।