फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   22 cases of corona infection were found in Panchkula

पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 22 मामले पाए गए

Thu, 31 Dec 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
22 cases of corona infection were found in Panchkula
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 19 मामले पंचकूला के हैं जबकि तीन मामले अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। पंचकूला में 12 पुरुष और सात महिलाएं संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जिले में रिकवरी रेट अब 96.51 फीसदी हो गया है। पंचकूला में अब तक कोरोना संक्रमण से 142 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। सीएमओ के अनुसार बरवाला में तीन, चंडी मंदिर में एक, हरिपुर में एक, जलौली में एक, कोना में एक, पिंजौर में तीन, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-12 ए में एक, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-20 में तीन, सेक्टर-21 में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

अब पंचकूला में सिर्फ 205 सक्रिय
पंचकूला। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 205 मामले ही सक्रिय रह गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 13088 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें से पंचकूला के 9964 मामले है। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग के सार्थक प्रयासों से 9617 रोगी ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed