फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   38 के पार पहुंचा तापमान, 30 को राहत मिलने के आसार

38 के पार पहुंचा तापमान, 30 को राहत मिलने के आसार

Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
38 के पार पहुंचा तापमान, 30 को राहत मिलने के आसार
38 के पार पहुंचा तापमान, 30 को राहत के आसार
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अब तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री रिकार्ड हुआ। रात का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बढ़ते तापमान से मंगलवार तक राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। मंगलवार शाम से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में आंधी व हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि तब तक लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। रात का तापमान भी 23 से 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे तपिश और बढ़ने की संभावना है। अगले तीन दिन मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। अगले 96 घंटे के बाद जम्मू कश्मीर के पास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों में अच्छी बारिश और मैदानी इलाकों में बारिश व आंधी आने के आसार बताए गए हैं। तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर के बीच दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों में अच्छी बारिश से मैदानी इलाकों के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि इसका असर एक-दो दिन ही रहेगा। उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


मई के पहले हफ्ते में दोबारा तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद मई के पहले हफ्ते में दोबारा से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। उस दौरान गर्मी पूरे चरम पर रहने वाली है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक दर्ज किए जाने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed