{"_id":"5b58ae8e4f1c1b54638b49fa","slug":"21532538510-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़, पठानकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़, पठानकोट
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सी-1 में है, 1, 2 के नाम से
डुगली खड्ड में बाढ़ आने से आधा दर्जन का संपर्क कटा
-पठानकोट-मनाली से संपर्क टूटने से लोगों को हुई दिक्कत
लोगों ने बाढ़ वाले स्थल पर पुल बनाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मंगलवार रात से सुबह तक धारकलां की पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण डुगली खड्ड में बाढ़ आ गई। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक गांवों का आपस में संपर्क टूट गया।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक धारकलां के अधीन पड़ते गांव सुकरेत-भून की पहाड़ियों से निकलते बरसाती पानी के बड़े नाले डुगली खड्ड जो चक्की दरिया में जाकर मिलता है, वह पूरे उफान पर था। बीती रात से हो रही मूसलाधार बरसात के चलते खड्ड के पानी ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया था। इस कारण खड्ड की दूसरी ओर बसे गांव नारायणपुर, ढाहका, बरोह, बरन, पट्टा, समठेड़, नया गांव, मांगनी आदि का मुख्य मार्ग का पठानकोट-मनाली से संपर्क टूट गया। डुगली खड्ड में आई बाढ़ के कारण लोगों को अपने गंतव्य की तरफ जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घरों से स्कूल जाने के लिए निकले विद्यार्थी व शहर में रोजाना कारोबार करने वाले लोग खड्ड के दोनों ओर खड़े होकर बाढ़ के तेज बहाव को देखने को मजबूर दिखाई दिए। जबकि सरकारी मुलाजिम जान हथेली पर रखकर पानी के तेज बहाव को पार करते हुए दिखाई दिए। मौके पर मौजूद लोगों सरपंच रणधीर सिंह नारायणपुर, पूर्व सरपंच रोशन लाल खुखियाल, खजान सिंह, मोहिन्द्र सिंह, मुस्ताक अहमद, राजेश्वर सिंह ने बताया कि ये मुसीबत बरसात के मौसम में हर वर्ष झेलनी पड़ती है। लोगों ने बताया कि प्रशासन से अनेकों बार इस डुगली खड्ड पर पुल बनाने की मांग कर चुके हैं, मगर प्रशासन इस ओर ध्यान देने की बजाय अपनी आंखें मूंदे बैठा है। इसके चलते वर्षों से यहां लोगों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ रही है। खड्ड पर पुल न होने के कारण जहां लोगों को बरसाती पानी के कारण आने वाली बाढ़ से मुसीबत झेलनी पड़ती है, वहीं तेज रफ्तार पानी के बहाव को रोकने के लिए पत्थरों के डंगे न लगे होने कारण आसपास के किसानों की कई एकड़ उपजाऊ भूमि पानी की भेंट चढ़ जाती है, जो अभी भी लगातार जारी है। लोगों ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हरियल-नारायणपुर लिंक मार्ग पर गांव लधेटी-ढाहका नजदीक पड़ती डुगली खड्ड पर पुल का निर्माण करवाया जाएं ताकि हर वर्ष बाढ़ से आने वाली मुसीबत से उन्हें निजात मिल सके।