फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Corona update: 21 more people died due to corona virus in Punjab

कोरोना वायरस : पंजाब में 21 की और मौत, अब तक 4338 लोगों की जा चुकी जान

Mon, 09 Nov 2020 09:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab Corona update: 21 more people died due to corona virus in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

पंजाब में सोमवार को कोरोना से 21 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 4338 हो गई है। सोमवार को 9701 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 562 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 4934 गंभीर मरीजों की देखभाल की जा रही है। इनमें से 127 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 14 वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक 137999 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हालांकि इनमें से 128728 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को होशियारपुर में 3, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोहाली, पटियाला व तरनतारन में 2-2 और मुक्तसर व संगरूर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों में मिले कोरोना के नए पॉजिटिव
लुधियाना में 96, मोहाली में 89, जालंधर में 77, होशियारपुर में 46, पटियाला में 41, बठिंडा में 40, पठानकोट में 33, मुक्तसर में 17, गुरदासपुर व कपूरथला में 16-16, बरनाला में 12, अमृतसर, मानसा व फाजिल्का में 11-11, फरीदकोट व फतेहगढ़ साहिब में 10-10, मोगा में 8, तरनतारन में 6, रोपड़ में 5, फिरोजपुर में 4, संगरूर में 3 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।


इस दौरान 510 मरीजों को स्वस्थ होने पर सोमवार को छुट्टी दी गई। इनमें बठिंडा के 104, मोहाली के 96, जालंधर के 57, पटियाला के 39, लुधियाना के 38, फाजिल्का के 32, फरीदकोट के 27, होशियारपुर के 25, गुरदासपुर व मुक्तसर के 18-18, अमृतसर के 11, कपूरथला व बरनाला के 10-10, संगरुर के 6, रोपड़ के 5, फतेहगढ़ साहिब व नवांशहर के 4-4 और पठानकोट व मानसा के 3-3 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed