फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   483 लोगों ने किया रक्तदान

483 लोगों ने किया रक्तदान

Thu, 25 Apr 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
483 लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में 483 निरंकारियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

सेक्टर 30 के निरंकारी सत्संग भवन में मानव एकता दिवस पर लगाया शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 30 के निरंकारी सत्संग भवन में बुधवार को मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन संत निरंकारी मंडल की ओर से हुआ। शिविर में 483 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदानियों में 61 महिलाएं भी शामिल रहीं। बड़ी संख्या में निरंकारी रक्तदान के लिए पहुंचे। काफी संख्या में लोग रक्तदान भी नहीं कर पाए, क्योंकि समय हो चुका था। जो लोग रक्तदान नहीं कर पाए उन्हें अगले शिविर में आने को कहा गया।
हरियाणा पुलिस आवास निगम के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रिटायर्ड आईपीएस परमिंदर राय ने कहा कि वैज्ञानिक मानव शरीर के कृत्रिम अंग बनाने में तो कामयाब हो गए हैं, लेकिन रक्त ऐसी चीज है जिसे इस धरती पर आज तक किसी ने नहीं बना पाया। इसके कारण किसी भी प्राणि की रक्त की आवश्यकता की पूर्ति केवल रक्तदाताओं द्वारा ही रक्तदान करके की जा सकती है।
विज्ञापन

जोनल इंचार्ज केके कश्यप बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार व सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा अपनाई गई नीति कि रक्तनालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए को प्रैक्टिकल रूप देते हुए आज के दिन भारत में स्थित संत निरंकारी मंडल की विभिन्न ब्रांचों में एक साथ 81 रक्तदान शिविरों का आयोजन हो रहा है। मिशन द्वारा अब तक 6,076 रक्तदान शिविर आयोजन करके 10 लाख से भी अधिक यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। पिछले वर्ष 516 रक्तदान शिविर आयोजित करके 84,058 यूनिट रक्तदान किया गया। केवल चंडीगढ़ जोन में पिछले वर्ष 22 शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय संयोजक नवनीत पाठक ने रक्त एकत्र करने के लिए ब्लड बैंक पीजीआई डॉ. सुचेत सचदेव व जीएमएसएच सेक्टर 16 से डॉ. सिमरजीत कौर के साथ आई टीमों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed