फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फोटो एक्जिबिशन

फोटो एक्जिबिशन

Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो एक्जिबिशन
हर फोटो को गौर से देखते रहे अमरिंदर
विज्ञापन

सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में फोटो प्रदर्शनी न्यूज कैप का अंतिम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
दिल को छू जाने वाली तस्वीरें हों और उनके सामने कला के पारखी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हों तो क्या होगा? निश्चित है कि तारीफ ही होगी। सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में ऐसा ही हुआ। चंडीगढ़ प्रेस क्लब और लायंस सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से आयोजित फोटो प्रदर्शनी न्यूजकैप के अंतिम दिन पंजाब के सीएम जब यहां पहुंचे तो तस्वीरें देखकर इतना मगन हो गए कि बोले, अगली बार मैं भी यहां अपने दो कलेक्शन भेजूंगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने हर फोटोग्राफर की कला को बारीकी से देखा और जानकारी भी ली। इस प्रदर्शनी में ट्राईसिटी के 55 फोटोग्राफरों के 120 फ्रेम्स लगाए गए थे। इसका उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल व यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया था। समापन के मौके पर उन्होंने चंडीगढ़ प्रेस क्लब को दस लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से उनका उद्देश्य फोटो जर्नलिस्ट और पत्रकारों को बढ़ावा देना है। इस मौके पर चंडीगढ प्रेस क्लब के अध्यक्ष जसवंत राणा समेत कार्यकारिणी के सदस्य, स्वर्गीय योग जोय के बेटे विक्रम जोय, आर्यंस कालेज के चेयरमैन अंशु कटारिया, लांयस सर्विसेज के डीजीएम प्रशांत, पारस समूह के एमडी अनिल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed