{"_id":"601da2f88ebc3e4c6a411300","slug":"20-lakh-smart-meter-will-be-installed-in-haryana-state-panchkula-news-pkl4030345195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 10 लाख की जगह लगेंगे 20 लाख स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 10 लाख की जगह लगेंगे 20 लाख स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब प्रदेश में 10 लाख की बजाय बिजली के 20 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम दोनों में 10-10 लाख मीटर लगाए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए टेंडर अलॉट किए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की शुक्रवार को राज्य सलाहकार समिति (एसएसी) की बैठक में एचईआरसी सदस्य नरेश सरदाना के एक सवाल के जवाब में यूएचबीवीएन के एमडी शकांक आनंद ने दी। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता एचईआरसी के सदस्य प्राविंद्रा सिंह चौहान ने की। बैठक में स्मार्ट व प्रीपेड मीटर लगाने, बिजली बिलिंग, लंबित कनेक्शन, सीजीआरएफ सहित कई विषयों पर मंथन हुआ। उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनियों की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) की पिटीशन्स की जनसुनवाई के बाद एसएसी की बैठक करना अनिवार्य है। प्राविंद्रा सिंह चौहान ने बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए कि बिजली बिलिंग के संबंध में आने वाली शिकायतों का जल्द निवारण किया जाए, साथ ही लंबित कनेक्शनों को भी जल्द रिलीज करें। डीएचबीवीएन के एमडी डा. बलकार सिंह ने मीटिंग में बताया कि उनके यहां अब 15,822 लंबित बिजली कनेक्शन हैं।
एचपीजीसीएल को कार्यप्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन करने की सलाह
एचईआरसी के प्रथम अध्यक्ष वीएस एलावादी ने कहा कि एचपीजीसीएल को वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखकर अपनी कार्यप्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन की जरूरत है। हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम (एचपीजीसीएल) के एमडी मोहम्मद शाइन ने कहा कि एचपीजीसीएल की चुनौतियों पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के एमडी टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि एचवीपीएन बेहतरीन कार्य कर रही है।
निवारण मंच के कार्यों के प्रचार की जरूर
गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जीएन मंगला ने कहा कि बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) के कार्यों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। नरेश सरदाना ने कहा कि बिजली चोरी से संबंधित मामलों को छोड़कर सभी शिकायतें सीजीआरएफ में सुनी जाती हैं। सीजीआरएफ के निर्णय से कोई बिजली उपभोक्ता संतुष्ट नहीं है तो वह उसकी अपील पंचकूला स्थित विद्युत लोकपाल के यहां कर सकता है। बैठक में हरेडा के पीके नॉटियाल ने नवीकरणीय ऊर्जा दायित्व (आरपीओ) के टारगेट को हासिल करने के लिए बिजली वितरण निगमों को और पहल करने के लिए जोर देना होगा की बात कही। इस मौके पर विद्युत लोकपाल वीरेंद्र सिंह, एचईआरसी के सचिव अनिल दून, निदेशक (टैरिसफ) संजय वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।