फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   198 cases disposed of in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 198 मामलों का हुआ निपटारा

Sun, 11 Jul 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
198 cases disposed of in National Lok Adalat
पंचकूला। जिला न्यायालय पंचकूला एवं उपमंडल कालका में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 198 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें पंचकूला के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हितेश गर्ग ने बताया कि लोक अदालत में कुल 369 मामलों को रखा गया। इसमें से 198 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें आपराधिक, एमएसीटी, वैवाहिक, सिविल केस, ट्रैफिक चालान, बैंक वसूली, दूरसंचार और सारांश के मामले शामिल हैं। इस दौरान कुल 7009650 राशि का सेटलमेंट भी किया गया। उन्होंने कहा कि छह पीठों का गठन किया गया था। इसकी अध्यक्षता एलडी प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट, रितु गर्ग, एलडी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हुकुम सिंह, एलडी सिविल न्यायाधीश, सह न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार, पंचकूला सीबीआई एलडी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन राज, एलडी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पल्ल्वी ओझा, एलडी ज्चूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रेखा चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर पंचकूला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सह अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed