फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   टैगोर थियेटर में कथक नृत्य ने बांधा समां

टैगोर थियेटर में कथक नृत्य ने बांधा समां

Thu, 25 Apr 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
टैगोर थियेटर में कथक नृत्य ने बांधा समां
टैगोर थियेटर में कथक नृत्य ने बांधा समां
विज्ञापन

‘मान गए उस्ताद’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई दुर्गा स्तुति से
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दुर्गा स्तुति के साथ मंच पर नृत्य की शुरुआत हुई और इसके बाद कथक नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज हुआ। यह कार्यक्रम बुधवार को टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में ‘मान गए उस्ताद’ में पेश किया गया। इसे चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परंपरा के तहत चंडीगढ़ की मशहूर नृत्यांगना डॉ. समीरा कौसर एवं उनकी शिष्यों ने सुंदर प्रस्तुतियां पेश करके दर्शकों को अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया। पहले भाग में गुरु समीरा कौसर की शिष्यों ने सबसे पहले दुर्गा स्तुति ‘जय जय जग जननी’ पेश कर शुरुआत की। इसके बाद राग मल्हार में निबद्ध रचना प्रस्तुत की। मंच पर समीरा की शिष्यों ने जयपुर घराने के तकनीकी पक्ष को जोरदार तरीके से प्रस्तुत कर सभी की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे भाग में गुरु समीरा कौसर ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मंच पर उन्हाेंने सबसे पहले ‘गणेश वंदना’ की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने कई मशहूर गीतों पर प्रस्तुति दी। अंत में भाव पक्ष पर आधारित नृत्य नाटिका ‘काया स्वरूप’ का प्रस्तुतिकरण बेहद भावपूर्ण रहा। इसमें उन्होंने मनुष्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने बचपन, जवानी एवं बुढ़ापे के विभिन्न पड़ावों के वर्णन के साथ कर्म के महत्व को भी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। नृत्य नाटिका में काया को अधिक महत्व न देते हुए कर्म करने के महत्व को दर्शाया गया। इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें उनके साथ शुभा कौसर, सरगम, अनुष्का प्रांजल, सोनिका और गुरसिमरन ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed