फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 10 Jan 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
रेहड़ी फड़ी यूनियन का एमसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, टाउन वेंडिंग कमेटी को नए सिरे से चुनने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को रेहड़ी फड़ी यूनियन ने एक्टू चंडीगढ़ की अगुवाई में प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन के बाद नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। नगर निगम कमिश्नर केके यादव को ज्ञापन देकर मांग उठाई कि टाउन वेंडिंग कमेटी को नए सिरे से चुना जाए, रेहड़ी फड़ी वालों का विस्थापन न किया जाए, फेरी वालों को परेशान न किया जाए। रोष प्रदर्शन की अगुवाई एक्टू अध्यक्ष कंवलजीत सिंह के अलावा सचिव सतीश कुमार, एकता रेहड़ी फड़ी के यूनियन के अध्यक्ष जवाहर लाल, संघर्ष समिति के अध्यक्ष फैयाज आलम ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे रेहड़ी फड़ी वालों को संबोधित करते हुए कंवलजीत सिंह ने कहा कि वेंडिंग एक्ट वेंडर्स की जीविका की रक्षा एवं नियमित करने के नाम पर बनाया गया था, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन उसी के बल पर गरीबों को उजाड़ने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि शहर में 20 पार्षद भाजपा के हैं, लेकिन वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अलाट की गई साइट से न वेंडर खुश हैं न आसपास के रिहायसी लोग और न ही वहां पर कोई सुविधाएं दी गई है। फेरी वालों से मोटी लाइसेंस फीस ली जा रही है, जबकि उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि असल में वेंडिंग कमेटी ही सही नहीं है उसमें असली वेंडर्स को नुमाइंदगी ही नहीं दी गई। जो सर्वे किया गया है, उसमें भी अभी हजारों लोगों को छोड़ दिया गया है। ऐसे में प्रशासन को सारी प्रक्रिया रोककर दोबारा वेंडिंग कमेटी का चुनाव करना चाहिए और तब तक किसी को भी परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मांग पत्र देने के बाद यूनियन ने एलान किया कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन संघर्ष को और तेज करेगी। इस दौरान सुदामा, मनोज शुक्ला, सोहराबुद्दीन, राजू, रिंकू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed