{"_id":"5beb3061bdec226d0679d876","slug":"191542140001-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों व्रतियों ने दिया ढलते सूर्य को अर्ध्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों व्रतियों ने दिया ढलते सूर्य को अर्ध्य
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य का अर्घ्य
15 जगहों पर हजारों छठ व्रतियों ने दिया ढलते सूर्य को अर्घ्य
न्यू लेक के अलावा बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, सेक्टर-29, 47, हल्लोमाजरा, रामदरबार, कालोनी नंबर चार मलोया सहित 15 जगहों पर हुई छठ पूजा
छठ घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भीड़, महापर्व का समापन आज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर मंगलवार को हजारों व्रतियों ने अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। सेक्टर-42 की न्यू लेक सहित बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, सेक्टर-29, 47, हल्लोमाजरा, रामदरबार, कालोनी नंबर चार मलोया सहित अन्य भागों में बड़ी संख्या में व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।
शहर में 15 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ। पूजा कमेटियों की ओर से व्रतियों के लिए कृत्रिम सरोवरों का निर्माण करवाया गया था। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के बाद महापर्व संपन्न हो जाएगा। न्यू लेक के चारों तरफ बने घाटों पर भारी भीड़ रही। व्रति अपने परिवार के साथ दोपहर एक बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम चार बजते बजते पैर रखने की भी जगह नहीं बची।
पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और छठ पूजा सेवा समिति की ओर से न्यू लेक पर पंडाल लगाया गया। दोनों संस्थाओं की ओर से बने पंडाल में चंडीगढ़ की राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे। नेताओं ने व्रतियों और उनके परिवार के लोगों को छठ व्रत की बधाई दी। दोनों संस्थाओं ने व्रतियों को तुलसी और आंवले के पौधे भी बांटे।
विज्ञापन
बंसल और टंडन एक साथ की पूजा
न्यू लेक पर पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा शशि शंकर तिवारी, गुरबख्श रावत, चंद्रावती शुक्ला, हरदीप सिंह और डॉ. अजीत कुमार सहित अन्य नेताओं ने एक साथ पूजा की। दोनों ही संस्थाओं के पंडाल में गुम हो रहे बच्चे लाए जा रहे थे। मंच से अनाउंसमेंट होने के बाद उनके परिवार के लोग बिछुडे़ बच्चों को ले जा रहे थे।
एक सेल्फी तो बनती है
पूजा के लिए आए लोग अपने परिवारों के साथ सेल्फी लेना नहीं भूल रहे थे। युवक-युवतियों सभी पूजा के दौरान एक सेल्फी तो बनती है ऐसा बोलकर व्रतियों के अलावा न्यू लेक पर आई भीड़ के साथ फोटो ले रहे थे।
×××××××××××××××××××××××××
मलोया में छठ पर्व पर दिखा भारी उत्साह
36 घंटे का निर्जला उपवास रख, सूर्य देव को दिया पहला अर्घ्य, छठ व्रत विशेष रूप से पुत्र प्राप्ति के लिए किया जाता है
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मलोया स्थित तालाब पर छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल संगठन समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए। इस दौरान दोपहर ढाई बजे से ही व्रत रखने वाले श्रद्धालु आने शुरू हो गए। शाम चार बजते बजते काफी बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। मलोया, डड्डूमाजरा, सेक्टर-39, जुझारनगर तथा मलोया के आसपास की सभी कालोनियों व गांवों के हर कोने से लोग निकलकर छठ का पहला अर्घ्य देने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे। पूर्वांचल संगठन समिति के प्रधान रामबाबू, महासचिव संजय बिहारी, चेयरमैन केदार यादव, केपी सिंह, राहुल वर्मा, शिवनाथ, सुभाष, शत्रुघ्न, रंजीत और अन्य सदस्यों ने सभी व्रतियों को छठ पूजा की बधाई दी।
इस तालाब पर पूजा करने के लिए 4 घाटों पर व्यवस्था की गई। इन्हें बहुत सुंदर सजाया गया है। इस मौके पर वार्ड नंबर 7 के पार्षद राजेश कालिया, फर्मिला, जगदेव, रमेश शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, राम कुमार, नरेंदर चौधरी, उदयराज यादव, मदन परमार, सरवन मिश्रा, राधे श्याम यादव, सत्यन यादव, राकेश मिश्रा और प्रेमपाल आदि उपस्थित थे।
छठ पूजा सेवा समिति के मंच पर पहुंचे लोग
बिहार परिषद के संगठन सचिव सत्यम ओझा ने बताया कि छठ पूजा सेवा समिति के मंच पर मेयर देवेश मोदगिल, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे, पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलीसीटर सत्यपाल जेन, पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल, प्रदीप छाबड़ा, सुभाष चावला, पार्षद गुरबक्श रावत, पार्षद भारत कुमार, पार्षद दलीप शर्मा, भाजपा संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, राम लाल, चंडीगढ़ की आवाज से अविनाश सिंह शर्मा, पूर्व डीएसपी विजय पाल और अन्य पार्षद व अधिकारी उपस्थित थे। छठ पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों में संजय चौबे, सत्यम ओझा, दीपक कुमार झा और अजय पांडे ने बताया कि इस वर्ष की विशेषता यह रही कि सभी प्रमुख संस्थाएं बिहार परिषद, मिथलांचल विकास सभा, पूर्वांचल सभा और पूर्वांचल एकता मंच संगठित होकर छठ पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में छठ पूजा का आयोजन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार दुबे, संजय चौबे, धनंजय सिंह, अरबिंद दुबे, महेंद्र चौबे, उमाशंकर पांडेय, जितेंद्र सिंह, प्रकाश मिश्रा, क्रांति शुक्ला, कृपा सिंधु यादव, विनोद झा, दीपक झा, चंद्रमा मिश्रा, वेंकेटेश नारायण, बीडी झा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
सेक्टर-47 में मनाया महापर्व
छठ पूजा सेक्टर-47 ए पार्क मकान नंबर 111 के सामने हर साल की भांति धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, मेयर देवेश मोदगिल विशेष रूप से पहुंचे। पांच सौ से भी अधिक व्रतियों ने अर्घ्य प्रदान किया। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि छठ पूजा के धार्मिक गीत भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार राजेश कुमार एवं मिस शमी की प्रस्तुत कर दर्शकों को आनंदित किया।