फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अनुपमा ने जीता मिसेज अरब एशिया यूनिवर्स का खिताब

अनुपमा ने जीता मिसेज अरब एशिया यूनिवर्स का खिताब

Wed, 05 Jul 2017 08:43 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
अनुपमा ने जीता मिसेज अरब एशिया यूनिवर्स का खिताब
अनुपमा के नाम रहा मिसेज अरब एशिया यूनिवर्स का खिताब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ की अनुपमा ने मिसेज अरब एशिया यूनिवर्स 2017 का खिताब अपने नाम किया है। अब वह अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के डर्बन में होने वाले ब्यूटी प्रेजेंट मिसेज यूनिवर्स 2017 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुपमा ने बताया कि जनवरी-फरवरी में उन्होंने मिसेज अरब एशिया के लिए दिल्ली में ग्रुप डिस्कशंस में हिस्सा लिया और फिर स्काइप पर इंटरव्यू देकर इस टाइटल को जीता। उन्होंने कहा कि वह अगर डर्बन में खिताब जीत गईं तो देश में उन लोगों के लिए कुछ करना चाहेंगी जो कभी पैसे तो कभी सुविधाओं के अभाव में जीवन अच्छे से व्यतीत नहीं कर पाते।
अनुपमा ने बताया कि वह हिमाचल के नालागढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। कई कंपनियों में जॉब की और अब उनकी शादी को छह साल हो गए हैं। ब्यूटी प्रेजेंट्स मिसेज यूनिवर्स 2017 में पर्टिसिपेट करने के लिए अनुपमा को उनकी मां ने प्रेरित किया। अनुपमा ने बताया कि मैंने जुलाई 2016 से मिसेज पंजाबन इंटरनेशनल का खिताब जीतने से शुरूआत की। फिर नवंबर 2016 में मिसेज इंडिया का खिताब जीता और इसके अलावा कई और सब-टाइटल भी जीते।
विज्ञापन

पेंटिंग, कुकिंग, टीवी देखना और डांस करना है पसंद
अनुपमा के मुताबिक खूबसूरत सिर्फ वही नहीं जो ताज पहनता है। खूबसूरती तो मन की होती है। आत्मा की खूबसूरती और मजबूत होने की खूबसूरती है। इसके साथ जरूरी है कि हम किसी न किसी के काम आएं। अनुपमा को पेंटिंग, कुकिंग, टीवी देखना और डांस करना अच्छा लगता है। वे सिटी बेस्ड एंपावर एनजीओ से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अब डर्बन में होने वाले कांटेस्ट की कर रहीं हैं तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed