{"_id":"59501e494f1c1bc4628b49e3","slug":"191498422857-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऐप से मिलेंगी बस और डस्टबिन की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऐप से मिलेंगी बस और डस्टबिन की लोकेशन
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऐप से मिलेंगी बस और डस्टबिन की लोकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक ऐप तैयार हो रहा है जिससे सीटीयू बस और शहर में रखे डस्टबिन की लोकेशन की जानकारी मिलेगी। स्मार्ट सिटी लांचिंग की दूसरी वर्षगांठ पर पेक में स्मार्ट सिटी इनोवेशन सेंटर को लांच किया गया है। इसके तहत इस ऐप की जानकारी दी गई।
डेमो देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप की मदद से शहरवासियों को मोबाइल से यह पता लग जाएगा कि कहां पर डस्टबिन खाली पड़े हैं। खाली और आधा भरे डस्टबिन का रंग अलग-अलग होगा जबकि भरे हुए डस्टबिन अलग रंग में ऐप पर दिखेगा। इसके साथ ही किसी भी सेक्टर में खड़े होकर पता किया जा सकता है कि कौन कौन से सी बस इस ओर आ रही है और जो बसें डिपू, बस स्टैंड पर पार्क होगी या फिर कोई बस खराब होगी उसकी जानकारी भी ऐप की मदद से मिल पाएगी।
सांसद ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी ऐप लांच होने हैं वह एक साथ होने चाहिए। जबकि सांसद किरण खेर ने पेक के अधिकारियों को कहा कि वह झुग्गी में रहने वाले लोगों का भी हाईटेक तरीके से सर्वे करे ताकि पुनर्वास योजना के तहत प्रशासन मकान उपलब्ध करवा सके।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, सांसद किरण खेर, मेयर आशा जसवाल, सलाहकार परिमल राय, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, स्मार्ट सिटी की सीईओ कविता सिंह, पेक निदेशक मनोज कुमार अरोड़ा ने भी भाग लिया। मालूम हो कि इस समय शहर में स्वच्छता ऐप को डाउनलोड करके कोई भी अपने नजदीक के पब्लिक टायलेट की लोंकेशन को चेक कर सकते हैं।
स्मार्ट सिटी इनोवेशन सेंटर लांचिंग समारोह पर पेक में हुआ कार्यक्रम