फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   केंद्रीय विद्यायल और गोल्फ रेंज को नोटिस

केंद्रीय विद्यायल और गोल्फ रेंज को नोटिस

Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यायल और गोल्फ रेंज को नोटिस
केंद्रीय विद्यालय, गोल्फ रेंज, पंचायत भवन
विज्ञापन

टीबीआरएल हॉस्टल समेत 28 को नोटिस
सबहेड
प्रापर्टी टैक्स और सर्विस चार्ज जमा नहीं करने पर नगर निगम ने की कार्यवाही, 15 अगस्त तक का दिया समय

इन संस्थानों पर 9.16 करोड़ से अधिक का बकाया, लटकी सीलिंग की तलवार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम ने सेक्टर-31 के केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर-6 के गोल्फ रेंज, सेक्टर-28 के पंचायत भवन, ललित होटल, निदेशक शिक्षा विभाग, सीबीएसई, टीबीआरएल हॉस्टल, सेक्टर-26 के नाइट शेल्टर, एनटीटीआर, सेक्टर-26 के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट समेत 28 संस्थानों को प्रापर्टी टैक्स और सर्विस चार्ज जमा नहीं करने पर नोटिस भेजा है। इन सभी पर नगर निगम के 9.16 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बकाया है। सभी को 15 अगस्त तक बकाया राशि जमा करवाने का समय दिया गया है। भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अगर उक्त तिथि तक टैक्स जमा नहीं किया गया तो भवनों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स के डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। अप्रैल माह से लेकर अब नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स और हाउस टैक्स के रूप में 29.21 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं जबकि इस वित्तीय सत्र के लिए नगर निगम ने 50 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। उधर, नगर निगम ने आईटी पार्क में पांच निजी संस्थानों को भी नोटिस भेजा है, जिसमें एयरटेल कंपनी का कार्यालय भी शामिल है। नगर निगम ने एयरटेल को एक करोड़ 20 हजार रुपये प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


किस पर कितना बकाया
संस्थान बकाया राशि
महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट, सेक्टर-26 266545
एसडीई सचिवालय, सेक्टर-4 6714051
नाइट शेल्टर, सेक्टर-26 352313
एनटीटीआर, सेक्टर-26 2373091
केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर-31 881370
हरियाणा पीडब्ल्यूडी अॅाफिस, सेक्टर-33 3147696
गोल्फ रेंज, सेक्टर-6 5350277
ईएसआईसी, सेक्टर-30 334893
सेंट्रल फोरेंसिक लैब, सेक्टर-27 1011691
रेन हार्वेस्टिंग ऑफिस 1085490
डायरेक्टर एजुकेशन विभाग, सीबीएसई, सेक्टर-32 1587627
रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ कोआपरेटिव मैनेजमेंट, सेक्टर-32 3693339
ललित होटल 7432029
पंचायत भवन, सेक्टर-28 880978
माइक्रोटेक इंटरनेशनल 3891950
अल्केमिस्ट 7770802
टीबीआरएल हॉस्टल 524347
स्टार्टअप फार्म्स 7909048
आईडीएस इंफोटेक 8116076
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed