फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मई माह की पहली सिं डिकेट में पास होगा रोस्टर

मई माह की पहली सिं डिकेट में पास होगा रोस्टर

Fri, 26 Apr 2019 02:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
मई माह की पहली सिं डिकेट में पास होगा रोस्टर
मई की पहली सिंडिकेट बैठक में लागू होगा रोस्टर, भूख हड़ताल खत्म
विज्ञापन

पीयू के एससी, एसटी और ओबीसी कर्मचारी कर रहे थे आंदोलन
नेशनल कमीशन ने भी पीयू प्रशासन से मांगा जवाब, पड़ा दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी एससी, एसटी और ओबीसी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से तीन दिन से की जा रही भूख हड़ताल वीरवार को खत्म हो गई। पीयू प्रशासन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि आरक्षण के लिए तैयार किया गया रोस्टर मई में होने वाली पहली सिंडिकेट की बैठक में लागू कर दिया जाएगा। पीयू प्रशासन को नेशनल कमीशन से भी नोटिस मिला है। कहा गया है कि आखिर कर्मचारियों को यह आंदोलन अख्तियार क्यों करना पड़ा है। समस्या का निदान क्यों नहीं किया जा रहा। चारों ओर से पीयू प्रशासन घिर गया। उसके बाद हड़ताल खत्म की गई।

एसोसिएशन अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा कि कई साल से रोस्टर को लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। सब लोग अपने हित साधने में लगे हैं। कई बार प्रोटेस्ट किया गया, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण भूख हड़ताल पर कर्मियों को बैठना पड़ा है। उन्होंने बताया कि यदि मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र होगा। उसके बाद आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उसकी जिम्मेदारी पीयू प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed