फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   धूलभरी हवाओं के बाद नम हुआ मौसम

धूलभरी हवाओं के बाद नम हुआ मौसम

Thu, 25 Apr 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
धूलभरी हवाओं के बाद नम हुआ मौसम
धूल भरी हवाओं के बाद हुई बूंदाबांदी से मिली राहत
विज्ञापन

आज शहर के कई हिस्सों में हो सकती है हल्की बारिश
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से देर शाम चली तेज हवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिनभर तेज गर्मी होने के बाद अचानक शाम को चली धूल भरी तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि बुधवार को धूप तेज होने के कारण तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई और पारा 38.4 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं, शाम को शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी से गर्मी में कमी महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को भी बारिश के आसार हैं।
शहर में अचानक बदले मौसम की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होना बताया जा रहा है। शुक्रवार से मौसम फिर से सामान्य होने की उम्मीद है। वहीं, बुधवार को अचानक चली तेज हवाओं के कारण सड़कों पर काफी देर तक लोग परेशान रहे। हालांकि इस दौरान ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन कुछ देर बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन


रात का भी बढ़ा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल के आखिरी हफ्ते गर्मी और बढे़ेगी। वहीं अब रात का तापमान भी लगातार बढ़ने लगा है। बुधवार को भी शहर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और पारा 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल साफ रहेगा मौसम
वीरवार को शहर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कई सेक्टरों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। शनिवार को भी गर्मी बढ़ने के आसार है। ऐसे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के ही आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed