फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गवर्नर ने डीजीपी से ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने के लिए कहा

गवर्नर ने डीजीपी से ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने के लिए कहा

Fri, 21 Jul 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
गवर्नर ने डीजीपी से ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने के लिए कहा
प्रशासक ने डीजीपी से ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने को कहा
विज्ञापन

गवर्नर ने शहर के लॉ एंड आर्डर पर पुलिस व यूटी प्रशासन की बुलाई बैठक
शिकायतों का जल्द निवारण करने के लिए मैकेनिजम तेज किया जाए
जल्द ही 17 पुलिस स्टेशनों को बनाया जाएगा पेपरलेस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने डीजीपी को ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने के निर्देश जारी किए है। इसके अलावा शहर में शराब तस्करी और नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए एनडीपीएस और एक्साइज अधिनियम के तहत कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। बदनौर ने वीरवार को कानून-व्यवस्था पर यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में प्रशासक ने पुलिस को निर्देश जारी कर स्कू ल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर नशीले पदार्थों और तंबाकू आदि की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ में कानून- व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए बदनौर ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित कियोस्क और वेंडिंग मशीन पर पुलिस निरंतर निगरानी करें तकि ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक मेें एडवाइजर परिमल राय, गवर्नर के सचिव जेएम बालमुरुगन, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा शामिल थे।

नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए कहा
शहरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासक ने डीजीपी तेजिंद्र सिंह लूथरा से नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए कहा है। वहीं, राज्यपाल ने सुझाव दिया कि बीट पेट्रोल वाहनों में अलार्म हूटर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि शहर में अपराध कमीशन को रोकने के हित में आपराधिक तत्वों के लिए डेंटरेंस का सामना किया जा सके।
विज्ञापन


निगेहबान और मुस्कान प्रोजेक्ट को सही ढंग से लागू करे पुलिस
प्रशासक ने निगेहबान प्रोजेक्ट के तहत शहर के अति संवेदनशील बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा है। मुस्कान प्रोजेक्ट के तहत अस्थायी बच्चों को उचित रूप से पुनर्वास किया जा सके। वहीं, घरेलू हिंसा के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासक ने नेबरहुड सहायता योजना शुरू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही शहर के 17 पुलिस थाने होंगे पेपरलेस
चंडीगढ़ के 17 पुलिस थाने जल्द ही पेपरलेस किए जाएंगे। अब तक 2199 ड्राइविंग लाइसेंस मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न उल्लंघनों के लिए जब्त किए गए हैं और नशे में ड्राइविंग के लिए 605 मोटर चालकों पर मुकदमा चलाया गया है। बदनौर ने पुलिस प्रशासन के सभी उच्च अधिकारियों को कहा कि वह शहर में अपराध के बढ़ते ग्राफ को कंट्रोल करने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शहर में पुलिस की ओर से संवेदनशील एरिया में रात को नाइट पेट्रोलिंग को और पुख्ता करना होगा। इसमें कहीं न कहीं कोई चूक होने पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने प्रशासक को शहर में अन्य अपराधों के आंकड़ों के बारे में भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed