फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अगले 24 घंटे में इस सीजन की सबसे तेज आंधी के आसार

अगले 24 घंटे में इस सीजन की सबसे तेज आंधी के आसार

Tue, 16 Apr 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अगले 24 घंटे में इस सीजन की सबसे तेज आंधी के आसार
चंडीगढ़। अगले 24 घंटे के भीतर मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। हिमालय रीजन में एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अप्रैल को दोपहर बाद चंडीगढ़ में करीब 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शाम या रात के वक्त एक से तीन सेंटीमीटर तक बारिश के भी आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान यदि सच साबित होता है तो यह इस सीजन की सबसे तेज आंधी हो सकती है। मौसम में यह बदलाव 17 अप्रैल को भी जारी रहने वाले हैं। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दिन व रात के तापमान में करीब चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। हालांकि, 17 अप्रैल के बाद मौसम साफ हो जाएगा। उसके बाद मौसम में किसी तरह के बदलाव से मौसम विभाग के अधिकारियों ने इंकार किया है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव आने से पहले सोमवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़े तापमान इस बात के संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। इसी तरह से रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक रिकार्ड हुआ। रविवार की रात अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। आमतौर पर अप्रैल के महीने में अधिकतम तापमान 40 के करीब पहुंच जाता है। दिन के साथ रातें भी तपने लगती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। आधा अप्रैल बीतने के बाद भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस से सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरा उत्तर भारत प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा व पंजाब के राज्यों के लिए एक चेतावनी भी जारी की है। दोनों प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इन प्रदेशों में भी हवाओं की गति करीब 70-80 किलोमीटर रहने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना है। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। वीरवार को बादल छंट जाएंगे। कुछ जगहों पर हल्के बादल रहेंगे। मंगलवार व बुधवार को अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 19 डिग्री। वीरवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की फिर से बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed