फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पोस्ट ऑफिस से मिलेगी एलईडी

पोस्ट ऑफिस से मिलेगी एलईडी

Wed, 25 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस से मिलेगी एलईडी
अब पोस्ट ऑफिस में मिलेंगे एलईडी बल्ब और ट्यूब
विज्ञापन

ईईएसएल उजाला उपकरणों की बिक्री डाकघरों में शुरू हुई
चरणबद्ध तरीके से चंडीगढ़ और पंजाब के सभी 770 डाकघरों में शुरू की जाएगी बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वर्षों से पोस्ट ऑफिस हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। डाक विभाग ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड के वितरण नेटवर्क को और अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। ये उपकरण न केवल आम लोगों के बिजली के बिलों को कम करेंगे, बल्कि प्रदेश में बिजली की खपत को कम करने में भी कारगर साबित होंगे।
ये बातें बुधवार को चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने जीपीओ में आयोजित उजाला योजना कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ के डाकघरों के माध्यम से उजाला के उपकरणों का वितरण शुरू किया जा रहा है। इससे आम लोग अधिक संख्या में लाभान्वित होंगे। राज्य में ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) ने 25 जुलाई से पंजाब और चंडीगढ़ के डाकघरों के माध्यम से अपने ऊर्जा उपकरणों का वितरण शुरू किया है। इस मौके पर ईईएसएल के क्षेत्रीय प्रबंधक (पंजाब और चंडीगढ़) नितिन भट्ट ने भी अपनी ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी कंपनी के बारे में बताया।
विज्ञापन


बॉक्स
150 डाकघरों में होंगे ऊर्जा उपकरण उपलब्ध
प्रदेश में उजाला फैलाने के लिए ईईएसएल और डाक विभाग के बीच एक समझौता किया गया है। इसके तहत एलईडी बल्ब और एलईडी ट्यूब समेत सभी उपकरण अब आपके पास के डाकघर में आसानी से उपलब्ध हैं। उजाला उपकरणों की बिक्री यूटी और पंजाब के सभी 770 डाकघरों से चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। प्रथम चरण में ये उपकरण चंडीगढ़ सर्कल के 150 डाकघरों में उपलब्ध होंगे और बाद में पंजाब और यूटी में सभी डाकघरों तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed