{"_id":"597f89a04f1c1b64238b472f","slug":"161501530528-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
थ्री-बीआरडी में रविवार रात ड्यूटी करके लौटे गीतमोहन सिंह नामक एक खिलाड़ी ने सेक्टर-42 स्थित मकान के टॉयलेट में फंदा लगाकर जान दे दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस शव में कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गीतमोहन को कुछ माह पहले थ्री-बीआरडी में स्पोर्ट्स कोटे के तहत नौकरी मिली थी। मृतक के पिता ने बताया कि घर में सब कुछ ठीक था। गीतमोहन ने कभी किसी बात की शिकायत या समस्या की चर्चा नहीं की थी। वह नाइट ड्यूटी करके सोमवार सुबह 5 बजे घर आया और फ्रेश होने के लिए टॉयलेट में चला गया। लेकिन करीब 1 घंटे तक वापस नहीं आने पर उसकी मां ने कई बार आवाज लगाकर बुलाया। अंदर से किसी तरह का जवाब नहीं मिलने के बाद टॉयलेट की कुंडी खटखटाई पर फिर भी किसी तरह का जवाब नहीं मिला। काफी समय बाद सूचना पाकर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से परिवार के सदस्यों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर खोली तो अंदर युवक ने लोहे की सरिया की मदद से फंदा लगा रखा था। आनन-फानन में उसको लेकर जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। जहां, ड्यूटी डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मोबाइल खंगालेगी पुलिस:-
सेक्टर-36 थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच पर सुसाइड की वजह सामने नहीं आ सकी है। परिजनों ने अपने बयान में सुसाइड जैसे कदम उठाने पर खुद हैरानी जताई है। पुलिस गीतमोहन का मोबाइल जांच करेगी ताकि आत्महत्या की वजह का पता लग सके।