फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16 officers and employees of Punjab Police will be honored for bravery

स्वतंत्रता दिवस: बहादुरी के लिए सम्मानित होंगे पंजाब पुलिस के 16 अधिकारी व कर्मचारी

Sun, 15 Aug 2021 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 15 Aug 2021 02:15 AM IST
सार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बॉर्डर रेंज अमृतसर के एएसआई गुरसेवक सिंह को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
16 officers and employees of Punjab Police will be honored for bravery
पंजाब पुलिस के इन जवानों को किया जाएगा सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का एलान किया, जिन्हें बहादुरी के लिए पुलिस मेडल (पीएमजी), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल (पीपीएमडीएस) और बेमिसाल सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएमएमएस) से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बॉर्डर रेंज अमृतसर के एएसआई गुरसेवक सिंह को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा, जबकि एडीजीपी (आधुनिकीकरण) राम सिंह और एआईजी-कम-डीजीपी पंजाब के स्टाफ अधिकारी जसदीप सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह 5 पीपीएस अधिकारी, जिनमें एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खक्ख, एडीसीपी-2 लुधियाना जसकिरनजीत सिंह तेजा, डीएसपी (पीबीआई) राज कुमार, डीएसपी (सीआईडी यूनिट) बठिंडा परमिंदर सिंह और डीएसपी (डिटेक्टिव) अमृतसर ग्रामीण गुरिंदरपाल सिंह के नाम उन 13 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें बेमिसाल सेवाओं के लिए पुलिस मेडल के लिए चुना गया है। बाकी अधिकारियों में इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, इंस्पेक्टर पूरन सिंह, एसआई नत्था सिंह, एसआई निरंजन दास, एसआई हरजीत सिंह, एएसआई ईश्वर तिवाड़ी और एएसआई अशोक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने गृह मंत्रालय का जताया आभार
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए इन अधिकारियों की सेवा को मान्यता देने और समूची पंजाब पुलिस फोर्स के मनोबल को बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता पुलिस फोर्स को और अधिक समर्पण और निष्ठा से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जोकि अलग-अलग सुरक्षा चुनौतियों वाले एक सरहदी राज्य के लिए बहुत जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed