फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16 lac robbery in front of bank

दिनदहाड़े फायर कर 16 लाख रुपये लूटे

Fri, 04 Oct 2013 02:37 AM IST
अमर उजाला पंचकूला/पिंजौर
अमर उजाला पंचकूला/पिंजौर Updated Fri, 04 Oct 2013 02:37 AM IST
विज्ञापन
16 lac robbery in front of bank
बैंक में पैसे जमा कराने के लिए आए हाईवे स्थित एचपी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से लुटेरों ने 16 लाख रुपये से अधिक लूट लिए। वारदात के दौरान लुटेरों कर्मचारियाें को डराने के लिए जमीन पर फायर भी किया।
विज्ञापन



पंचकूला-कालका हाईवे पर पिंजौर क्षेत्र में स्थित अमरावती एनक्लेव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के सामने दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों लुटेरे टोयटा इटियोस गाड़ी से फरार हो गए।
विज्ञापन



ट्रक सप्लायर कॉर्पोरेशन पेट्रोल पंप के कर्मचारी हरीश और कंवलजीत बाइक पर अमरावती एनक्लेव में बनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पैसे जमा कराने के लिए वीरवार को आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने ठीक साढ़े दस बजे बैंक के सामने पार्किंग में बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद हरीश एक बैग लेकर आगे बढ़ गया, जबकि कंवलजीत बाइक की डिग्गी में से दूसरा बैग निकालने लगा।


इसी दौरान हरीश के पास तेजी से दो युवक आए और उससे बैग छीनने लगे। हरीश ने विरोध किया तो लुटरों ने उसके पैर के पास जमीन पर फायर कर दिया।


इसके बाद दहशत में आए हरीश ने बैग छोड़ दिया। दोनों लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। बैंक में 16 लाख आठ हजार से अधिक रुपये थे।

पीछे होने के कारण दूसरा बैग लुटने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बैंक के पीछे खड़ी गाड़ी से चार युवकों को भागते हुए देखा।

लूट के बाद शोर सुनकर बाहर आए बैंक कर्मचारी शिव दत्त ने दस बजकर 37 मिनट पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर सबसे पहले थाना प्रभारी और डीसीपी पहुंचे।

दो दिन की थी सेल
पेट्रोल पम्प के मालिक चितरंजन अग्रवाल ने बताया कारिंदे पेट्रोल पम्प की सेल को रोजाना बैंक में जमा कराते थे, लेकिन बुधवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण वीरवार को दो दिनों की सेल जमा करने के लिए दोनों गए थे।

अग्रवाल के मुताबिक चंडीकोटला निवासी हरीश उनके पास करीब 12 साल से काम कर रहा है, जबकि रामपुर सियुड़ी निवासी कंवलीज को छह महीने हो गए हैं।

संदिग्ध गाड़ी गुजरी टोल प्लाजा से
पुलिस के मुताबिक लूट के बाद संदिग्ध गाड़ी चंडीमंदिर के टोल प्लाजा से निकली थी।

उसका नंबर एचआर 31 एच 4**7 भी नोट हुआ है। इस गाड़ी के चालक ने टोल टैक्स भी चुकाया है। खास बात यह है कि गाड़ी लूट के बाद वहां से निकली है, जबकि उसकी एंट्री का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।


पुलिस मानकर चल रही है कि संदिग्ध गाड़ी यदि टोल से दाखिल नहीं हुई, तो वह चंडीगढ़ से बद्दी और बद्दी से पिंजौर आई होगी। गाड़ी का नंबर हरियाणा के जींद जिले का है।

हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि नंबर असली है या नकली। पुलिस वारदात का शिकार बने दोनों कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।



बैंक में नहीं था गार्ड
वारदात के समय बैंक में सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी पर है।

बैंक के मैनेजर भी छुट्टी पर हैं, लेकिन अन्य कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ब्रांच हाल ही में यहां शिफ्ट हुई है और उनके पास एक ही गार्ड है।

बैंक के अंदर सीसीटीवी हैं, लेकिन बाहर कैमरा नहीं है। बैंक से कुछ ही दूरी पर बैरियर भी है, लेकिन लुटेरे पिछली सड़क से फरार हुए हैं।
 
कोट
पुलिस के पास कुछ जानकारियां हैं, जिनके आधार पर जांच चल रही है। पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द वारदात को सुलझा लिया जाए।
अश्विन शेणवी, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed