{"_id":"5d2110368ebc3e6cd8780d0b","slug":"156244790019-panchkula-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से पश्चीम उतर प्रदेश के लिए ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से पश्चीम उतर प्रदेश के लिए ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। रेल बजट में पश्चिम उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोगों के लिए चंडीगढ़ से मेरठ और मुजफ्फरनगर के लिए डेली एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग रखी है। सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों और सुभाष नगर के प्रधान अमित शर्मा और ईडब्ल्यूएस के पूर्व प्रधान हेमराज बेनीवाल ने सांसद किरण खेर से गुहार लगाई है कि इस बार एक या दो एक्सप्रेस ट्रेन चंडीगढ़ से चलनी चाहिए, जो चंडीगढ़ से सीधी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंच जाएं।
सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार सैनी ने बताया कि चंडीगढ़ से एक ही साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मदुरै-चंडीगढ़ है। यह भी सहारनपुर जाकर खड़ी हो जाती है, क्योंकि वह लिंक ट्रेन है, जो देहरादून से आने वाली ट्रेन को साथ लेकर चलती है। सुबह के समय सहारनपुर जाने के लिए भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं है। अंबाला से कई एक्सप्रेस ट्रेनें है, जो सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-मेरठ होते हुए दिल्ली चली जाती हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस (14522) जो अंबाला से सुबह 5.40 बजे चलती है, इसे चंडीगढ़ तक एक्सटेंड किया जा सकता है। इस ट्रेन को चंडीगढ़ से अगर 5.00 बजे रवाना किया जाए तो कहीं भी समय नहीं बदलना पड़ेगा। दूसरी ट्रेन है जालंधर एक्सप्रेस (14681) जो जालंधर से अंबाला, सहारनपुर , मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंचती है। इस ट्रेन को सरहिंद से चंडीगढ़ की तरफ से निकाला जा सकता है, सरहिंद से चलकर अगला स्टेशन राजपुरा है, जहां से ज्यादातर सवारियां अंबाला के लिए चढ़ती हैं, जबकि राजपुरा से अंबाला के लिए कई पैसेंजर ट्रेनें हैं।