फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   union budget 2019 beneficial for teachers and students and researchers

बजट 2019: शिक्षक बोले- उच्च शिक्षा को लगेंगे पंख, रिसर्च फाउंडेशन से टीचरों को होगा फायदा

Sat, 06 Jul 2019 10:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
union budget 2019 beneficial for teachers and students and researchers
फाइल फोटो
पंजाब विश्वविद्यालय को हर बार की तरह इस बार भी लगभग 250 करोड़ रुपये मिलेंगे। बजट में हर साल केंद्र सरकार छह फीसदी की बढ़ोतरी करती है, जो इस बार भी की गई है। शिक्षकों का कहना है कि इस बजट में उच्च शिक्षा के लिए जो व्यवस्था की गई है, उससे उच्च शिक्षा को पंख लगेंगे। 400 करोड़ रुपये विश्वविद्यालयों में संसाधन बढ़ाने आदि पर खर्च होंगे। रिसर्च फाउंडेशन बनाने का फैसला एतिहासिक है। यही नहीं, इंडिया को एजुकेशन हब बनाने की जो बात कही गई है, उसके परिणाम अच्छे आएंगे। जब शिक्षा बेहतर होगी तो नौकरी के रास्ते खुलेंगे। शिक्षकों का कहना है कि यह अच्छी प्लानिंग का बजट है।
विज्ञापन


यह बजट विजनरी
लंबी प्लानिंग यानी विजनरी बजट है। बेसिक थीम के मुताबिक गांव, गरीब व किसानों का ध्यान रखा गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर अनुदान देना अच्छा कदम है। नई एजुकेशन पॉलिसी से भी काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

- प्रो. करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार पीयू

सरकार ने उच्च शिक्षा के हर पहलु को छुआ
संपूर्ण बजट दमदार है। खासकर उच्च शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया गया है। उच्च शिक्षा के हर पहलु को छुआ गया है। चाहे वह पैसे खर्च करने की बात हो या फिर रिसर्च की। स्टडी इन इंडिया के जरिए विदेशी स्टूडेंट्स इंडिया आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. देविंदर सिंह, पूर्व एसवीसी

बिजनेस कोर्स बढ़ेंगे
बिजनेस का संबंध टैक्स से जुड़ा होता है। छोटे कारोबारियों पर किसी तरह का टैक्स न लगाने से उन्हें लाभ मिलेगा। बिजनेस से जुड़े कोर्स को भी नए बजट में बढ़ावा देने की बात कही गई है। इससे स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा।
- प्रो. दीपक कपूर, चेयरपर्सन, यूबीएस पीयू

 

रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना से शिक्षक जगत को लाभ मिलेगा। शिक्षक आसानी से रिसर्च कर पाएंगे और फंड की व्यवस्था हो पाएगी। टूरिज्म डेवलपमेंट के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं।
- प्रो. प्रशांत गौतम, यूआईएचटीएम

उच्च शिक्षा को लाभ मिलेगा
बजट में हर सेक्टर का ध्यान रखा गया है। उच्च शिक्षा को भी फायदा होगा। सबसे अच्छी चीज रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना है, यह वरदान साबित होगा। नए रिसर्च को बढ़ावा मिल सकेगा।
- प्रो. गुरमीत सिंह, चेयरपर्सन, हिंदी विभाग पीयू

हर वर्ग को मिलेगा लाभ
बजट में इस बार सभी वर्गों को लाभ मिला है। गरीबों व किसानों को ध्यान में रखकर योजनाएं शुरू की गई हैं। उत्पादक संघ बनाए जाएंगे। नई उच्च शिक्षा नीति से सभी को लाभ मिलेगा।
- डॉ. भारत सिंह, यूआईएलएस पीयू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed