फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कालका के मकान में अचानक लगी आग, घर का समान जलकर हुआ खाक

कालका के मकान में अचानक लगी आग, घर का समान जलकर हुआ खाक

Tue, 25 Jun 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
कालका के मकान में अचानक लगी आग, घर का समान जलकर हुआ खाक
कालका। कालका रेलवे रोड पर नजदीक आर्य गर्ल्ज स्कूल के सामने बने एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन घर का अधिकांश सामान जल कर स्वाहा हो गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर कालका पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए विनोद ने बताया कि दोपहर कारीब 12 बजे घर में अचानक धुएं के साथ-साथ आग की लपटें उठने लगी, बताया कि आग इतनी तेजी से लगी कि घरवालों को कुछ भी समझ में नहीं आया। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद सभी पारिवारिक सदस्यों को बाहर निकाला गया। बताया कि आग में उनका सारा कीमती सामान, फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन और अलमारी में पड़े 35 हजार रुपये की नगदी भी जलकर राख हो गई। विनोद ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया कि आगजनी की इस घटना में उनका कुल डेढ़ से दो लाख रुपये के समान का नुकसान हुआ है। बताया कि आग में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed