फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर मकान का ताला तोड़ लाखों के गहने किए चोरी

पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर मकान का ताला तोड़ लाखों के गहने किए चोरी

Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर मकान का ताला तोड़ लाखों के गहने किए चोरी
पंचकूला। शहर में सक्रिय अज्ञात चोरों से पॉश इलाके भी महफूज नहीं है। बीती 20, 21 तारीख की रात अज्ञात चोर सेक्टर-2 की कोठी नंबर-712 से करीब आठ लाख रुपये के गहने और करीब 25 हजार रुपये कैश ले उड़े। हैरत की बात यह है कि चोरों ने जिस कोठी में वारदात की, वहां से पुलिस चौकी भी करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर है। बावजूद इसके किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। वारदात का पता उस समय लगा, जब उक्त कोठी में रहने वाले फार्मा फील्ड से बिजनेसमैन राजेश पिंजौर से अपने पारिवारिक सदस्यों समेत वापस लौटे। इस दौरान उन्हें मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। लेकिन जब मकान के अंदर दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा देखा। घबराकर राजेश और उनके परिजनों ने घर के अन्य हिस्सों में जांच की तो कोठी का पीछे का दरवाजा टूटा पाया। इसके बाद उन्होंने घर की अलमारी और अन्य जगहों पर रखे कीमती सामान की जांच की तो गहने और कैश गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-2 चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक जांच की। साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी जांच की। पुलिस को साथ के एक मकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे मिले। लेकिन उन कैमरों की सर्विलांस कोठी नंबर-712 तक नहीं है।
विज्ञापन


ढाई माह पहले ही पिंजौर से शिफ्ट हुए थे
राजेश ने बताया कि उनका परिवार बीते करीब ढाई महीने पहले की पिंजौर से उक्त सेक्टर की कोठी में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीते वीरवार को वह रिश्तेदारों से मिलने के लिए पिंजौर ही गए थे। लेकिन रात करीब 10 बजे जब वापस लौटे तो घर में चोरी की वारदात का पता चला। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है, ताकि कोई सुराग हाथ लग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed