फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 17 Jun 2019 12:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत
पिंजौर। गांव नवांनगर के समीप बाइक पर जा रहे दंपति को बोलेरो पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना में पति घायल हो गया जबकि उसकी पत्नी की मौत हो गई। शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह निवासी जिला रूपनगर पंजाब ने बताया कि वह अपनी पत्नी कुलदीप कौर सहित बाइक पर सवार हो कर पिंजौर में रहने वाली अपनी साली से मिलने जा रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह पिंजौर के गांव नवांनगर के समीप पहुंचा तो सामने से आती तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी पत्नी और वह सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई और उसे मौके पर मौजूद राहगीरों की सहायता से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी कुलदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में गुहार लगाई कि उसकी पत्नी की मौत पिकअप चालक की लापरवाही से हुई है इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed