{"_id":"5d0696b58ebc3e431f38b2fb","slug":"156071287316-panchkula-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका में नाबालिग से किया गैंगरेप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में नाबालिग से किया गैंगरेप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। कालका में नाबालिग से चार लोगों ने गैंगरेप किया है। सूचना पर पंचकूला सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं, नाबालिग की काउंसिलिंग कराने के बाद मेडिकल भी करवाया गया है।
नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कालका में वह अपने माता-पिता के साथ रहती है। शिकायत में बताया कि तीन महीने पहले उससे चार आरोपियों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। जब नाबालिग के पेट में दर्द उठा तो उसके परिजन उसे कालका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस पर परिजन कालका थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी शिकायत दी। शिकायत मिलते ही कालका थाने की पुलिस ने महिला थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद वह नाबालिग को लेकर महिला थाने आए। महिला थाने में नाबालिग का मेडिकल और काउंसिलिंग कराई। नाबालिग ने बयान दिया कि उसके घर और उसे बाहर ले जाकर कई बार चारों आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया है। दुष्कर्म के बाद उसे किसी से इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए नाबालिग सहम गई थी। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने हुए। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पंचकूला महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप, षड्यंत्र रचने की धारा और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। पुलिस की ओर से कई जगह दबिश भी दी गई है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।