फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.20 करोड़ रुपये बकाया नहीं मिलने पर ट्रेडर ने देनदारों के घर पर निगला जहर, मौत

1.20 करोड़ रुपये बकाया नहीं मिलने पर ट्रेडर ने देनदारों के घर पर निगला जहर, मौत

Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
1.20 करोड़ रुपये बकाया नहीं मिलने पर ट्रेडर ने देनदारों के घर पर निगला जहर, मौत
पंचकूला। व्यापार में 1.20 करोड़ रुपये का उधार देने लेकिन खरीददार परिवार की ओर से अदायगी नहीं करने पर जगाधरी के एक अनाज ट्रेडर ने बीते शुक्रवार को पंचकूला में जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाला ट्रेडर जगाधरी के देवी भवन बाजार की शाह गली निवासी रॉबिन गोयल है। पुलिस को अस्पताल में उसकी पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। रॉबिन ने सुसाइड नोट में उसे खुदकुशी को मजबूर करने के आरोपियों के नाम लिखे हैं। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने रॉबिन के भाई मयंक गोयल की शिकायत पर कुल छह आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के तहत आईपीसी की धारा-306 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में पंचकूला के सेक्टर-4 निवासी राजीव गर्ग उसकी पत्नी रोमी गर्ग, अनिरुद्ध गर्ग, स्टैफी गर्ग, रिश्तेदार ससुर मुंदरी लाल बंसल और राजीव गर्ग का ब्रदर इन लॉ है।
विज्ञापन


पंचायत में 14 जून को पैसे देने की बनी थी सहमति
शिकायतकर्ता मयंक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका जगाधरी में अनाज की ट्रेडिंग का काम है। बीते करीब चार साल से आरोपी राजीव गर्ग उनसे अनाज व प्रोटीन खरीद रहा था। वह कुछ रुपये बैंक के जरिए देता रहा। लेकिन धीरे-धीरे उस पर उधार बढ़ता गया। बीते तीन महीने से राजीव पैसे नहीं दे रहा था और उस पर व अन्यों पर करीब 1.20 करोड़ रुपये उधार हो गए। पैसों की अदायगी को लेकर बीते सप्ताह हुई पंचायत में राजीव गर्ग से बीती 14 जून को पैसे देने पर सहमति बनी। इसके चलते रॉबिन गोयल समेत भाई मयंक और उनके पिता पंचकूला पैसे लेने पहुंचे। पहले वे गांव हरिपुर रायपुररानी राजीव गर्ग के कुमार पोल्ट्री फार्म पर गए। लेकिन वहां किसी के नहीं मिलने पर उन्होंने राजीव गर्ग से उसके मोबाइल पर बात की तो उसने उन्हें अपने घर पर बुला लिया। वे तीनों बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कार से राजीव गर्ग के घर पहुंचे। मयंक और रॉबिन ने राजीव गर्ग से पैसे देने को कहा तो उसकी पत्नी रोमी गर्ग वह स्टेफी गर्ग ने उनसे बदतमीजी की और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। भविष्य में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


भाई ने साइड में जाकर निगला जहर
शिकायतकर्ता मयंक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से परेशान होकर भाई रोबिन गोयल ने उनके घर पर ही जहरीला पदार्थ निगला। उसने मयंक से चक्कर आने की बात कही तो पानी से रोबिन को उल्टी करवाई। फिर उसे तुरंत सेक्टर-21, एलकेमिस्ट अस्पताल ले गए। अस्पताल में रॉबिन की पेंट की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा कि उक्त आरोपियों ने समय पर पैसे लौटाने का भरोसा दिया था। आरोपियों ने अपने दो फार्म बेचने समेत घर भी बेच दिया और अब तीसरा फार्म बेचने की तैयारी का पता लगने पर शिकायतकर्ताओं ने पैसे मांगे लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। रॉबिन ने सुसाइड नोट में आरोपियों के 1.20 करोड़ रुपये नहीं देने पर उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं होने की बात लिखी। रॉबिन ने खुद पर बैंक का लोन है और बाजार की देनदारी होनी भी लिखी। उसने परिवार को लिखा कि भले ही सब कुछ बेचना पड़े लेकिन देनदारी चुकता कर देना। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed