फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फूड एंड सप्लाई विभाग की टीम ने तीन दूध की दुकान पर मारा छापा

फूड एंड सप्लाई विभाग की टीम ने तीन दूध की दुकान पर मारा छापा

Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
फूड एंड सप्लाई विभाग की टीम ने तीन दूध की दुकान पर मारा छापा
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने दूध बेचने वाली तीन दुकानों पर शनिवार को छापा मारा। छापा मारने के बाद तीनों दुुकानों से सैंपल भरे गए। डिप्टी सीएमओ ने दूध के सैंपल की टेस्टिंग कराने के लिए करनाल लैब भेज दिया। यह छापा कर्नल अनिल की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी ने टीम ने मारा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एमडीसी निवासी कर्नल अनिल कुमार ने बताया कि वह पवन कुमार की दुकान से चार साल से दूध ले रहे थे। एक दिन दूध के बर्तन का रंग नीला हो गया। इस पर उन्होंने दुकानदार पवन कुमार से कहा कि दूध में मिलावट है। इसके बाद पवन कुमार ने कर्नल अनिल कुमार से बहस करते हुए कहा था कि मिलावट नहीं है। आप गलत आरोप लगा रहे हैं। कर्नल अनिल कुमार ने दूध का बर्तन लैबोरेट्री ले जाकर टेस्ट करवाया तो दूध में मिलावट की बात सामने आई। इसके बाद रिपोर्ट लगाकर उन्होंने सीएमओ दफ्तर में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने शनिवार को तीन दुकानों पर छापा मारा। इसमें टीम ने जय मां डेयरी एंड स्वीट्स में छापा मारकर भैंस के दूध और खोए का सैंपल लिया। इसके अलावा पाल डेयरी एमडीसी में भी छापा मारकर दूध का सैंपल लिया। इसके अलावा सेक्टर-9 की दुुकान पर छापा मारा। इसके बाद तीनों के सैंपल डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप जैन ने करनाल स्थित लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिए हैं। जल्द ही मामले की रिपोर्ट आ जाएगी। पंचकूला फूड सेफ्टी डेजीनेटेड ऑफिसर और ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. सुभाष चंदर ने बताया कि तीन दुकानों के सैंपल लिए गए हैं। अगर सैंपल फेल पाए जाएंगे तो सभी दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सैंपल फेल होने के मामले की शिकायत आई थी। फूड सेफ्टी की टीम ने छापा मारा है। अगर जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
योगेश शर्मा, सीएमओ, जनरल अस्पताल, सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed