फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाजपा नेता ने पीजीआई अधिकारी की शिकायत स्वास् थ्य मंत्री से की

भाजपा नेता ने पीजीआई अधिकारी की शिकायत स्वास् थ्य मंत्री से की

Sat, 15 Jun 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने पीजीआई अधिकारी की शिकायत स्वास्
थ्य मंत्री से की
चंडीगढ़। भाजपा के मेडिकल सेल के प्रधान प्रिंस भंढुला ने पीजीआई की डिप्टी एमएस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक मरीज को आयुष्मान भारत के तहत रोजाना 2700 रुपये की दवाई लग रही थी लेकिन पिछले 20 दिनों से उसे दवाई नहीं मिल पा रही थी। इससे मरीज को परेशानी आ रही थी। उनका कहना है कि इस सिलसिले में उन्होंने पीजीआई की डिप्टी एमएस नवनीत धालीवाल से बात की तो उन्होंने ठीक ढंग से बात नहीं की। साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया जबकि वे मरीज की समस्या पर बात रख रहे थे। उनका कहना है कि पीजीआई एक जिम्मेदार संस्थान है। उसके अधिकारियों का इस तरह का व्यवहार दुखद और निंदनीय है। उन्होंने इस मामले की शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन और पीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम से भी की है। इस बारे में जब नवनीत धालीवाल से बात की गई तो उन्होंने दुर्व्यवहार करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि उनकी तो सिर्फ आधे मिनट बात हुई थी। जिस मरीज की वे बात कर रहे थे तो उसकी पेमेंट में दिक्कत आ रही थी। वो समस्या हल हो गई है। ऐसा नहीं है कि वे मरीज की मदद नहीं कर रही थीं। कई मरीजों के मदद के लिए सीमाओं से बाहर भी जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed