फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अमरनाथ यात्रा के लिए कल रवाना होगा भंडारा

अमरनाथ यात्रा के लिए कल रवाना होगा भंडारा

Sat, 15 Jun 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए कल रवाना होगा भंडारा
चंडीगढ़। बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले लोगों के लिए लगने वाले भंडारे की तैयारी शिव पार्वती सेवादल ने पूरी कर ली है। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। भंडारे का सामान 16 जून को रवाना होगा। भंडारे का सामान रवाना करने से पहले सेक्टर 10 के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना होगी। इसमें संस्था से जुडे़ लोग तमाम परिवार हिस्सा लेंगे। ट्रकों में सामान लोड होना शुरू हो चुका है। 10 से 12 ट्रकों का काफिला भंडारे का सामान लेकर जाएगा।
विज्ञापन

इनमें बालटाल बेस कैंप और दोमेल में भंडारे के लिए शेड के सामान के साथ बर्तन, क्राकरी, कंबल, गद्दा, रजाई, जनरेटर सेट, बिजली की केबल और भोजन सामग्री भेजी जाएगी। शिव पार्वती सेवादल बालटाल बेस कैंप और दोमेल में भंडारा लगाएगा। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से रक्षा बंधन तक चलेगी।
विज्ञापन


ये सुविधाएं मिलेंगी
24 घंटे नॉन स्टॉप भंडारा चलेगा। भक्तों के लिए गर्म पानी, रहने की सुविधा, थकावट को दूर करने के लिए फुट मसाजर, किसी भक्त को सांस की दिक्कत है तो उसे आक्सीजन की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। कंबल और रजाई की समुचित व्यवस्था होगी। 70 सेवादार और संस्था के पदाधिकारी सेवा में तैनात रहेंगे। गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस भी तैयार रहेगी। इस दौरान देश भर से 150 कमेटियां भंडारा लगाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
भंडारे का सामान 16 जून को सेक्टर 10 के प्राचीन शिव मंदिर से रवाना होगा। ट्रकों में सामान लोड होना शुरू हो गया है। इसकी रवानगी से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी।
- राजेंद्र कुमार, सलाहकार, शिव पार्वती सेवा दल चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed