{"_id":"5d02b45ebdec226deb640dab","slug":"156045832315-panchkula-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पीजीआई की ओपीडी में जाने का है प्लान तो टाल दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पीजीआई की ओपीडी में जाने का है प्लान तो टाल दीजिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीजीआई की ओपीडी में अगर शुक्रवार को जाने का प्लान है तो उसे कैंसिल कर दीजिए। 14 जून यानी आज पीजीआई के सभी दो हजार रेजिडेंट डाक्टर चार घंटे के वर्क सस्पेंड में रहेंगे। पश्चिम बंगाल में जूनियर डाक्टर के साथ हुई मारपीट के विरोध में पीजीआई के जूनियर डाक्टर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। पीजीआई के रेजिडेंट डाक्टर के प्रधान डा. उत्तम ठाकुर ने दावा किया है कि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। वहां पर जिन डाक्टरों की ड्यूटी है, वे उस दौरान मौजूद रहेंगे लेकिन ओपीडी, आपरेशन थियेटर और वार्ड में डाक्टर 12 बजे के बाद ही पहुंचेंगे। इससे ओपीडी और रुटीन सर्जरी के मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ सकती है। रेजिडेंट डाक्टरों के इस कदम को देखते हुए पीजीआई ने शुक्रवार को ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय सिर्फ एक घंटे का रखा है। सुबह आठ से नौ बजे तक ओपीडी में रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।
पीजीआई के एसोसिएशन आफ रेजिडेंट डाक्टर्स (एआरडी) के प्रेसिडेंट उत्तम ठाकुर का कहना है कि बंगाल के एनआरएस मेडिकल कालेज में हुई घटना काफी निंदनीय है। अभी रेजिडेंट डाक्टर सिर्फ चार घंटे के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे। लेकिन यदि पश्चिम बंगाल में हालात बिगड़े तो वर्क सस्पेंड बढ़ भी सकता है। पूरे दिन के लिए हड़ताल पर भी जा सकते हैं। रेजिडेंट डाक्टरों के साथ कई सालों से बुरा व्यवहार किया जा रहा है। कोई भी आकर उन्हें मारकर चला जाता है, जबकि वे कितने बुरे हालातों में काम करते हैं। तय वक्त से ज्यादा वे काम करते हैं। देश के सभी इमरजेंसी सेवाएं जूनियर डाक्टरों के दम पर ही चलती हैं, लेकिन उनके साथ ही इस तरह के व्यवहार किए जाते हैं।
ओपीडी का रजिस्ट्रेशन काउंटर सिर्फ एक घंटे खुलेगा
रेजिडेंट डाक्टरों के हड़ताल को देखते हुए ओपीडी का रजिस्ट्रेशन काउंटर सिर्फ एक घंटे खुला रखने का फैसला लिया है। आमतौर पर काउंटर रोजाना सुबह आठ से दोपहर 11 बजे तक खुलता है, लेकिन डाक्टरों के वर्क सस्पेंड की वजह से सिर्फ एक घंटे काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। सुबह आठ से नौ बजे तक एक घंटे में जितने मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, सिर्फ उन्हीं मरीजों को देखा जाएगा।
विज्ञापन
आधी फैकल्टी पहले से ही छुट्टी पर
रेजिडेंट डाक्टरों के वर्क सस्पेंड का असर शुक्रवार को रहने वाला है। पीजीआई की आधी फैकल्टी पहले से ही समर वेकेशन पर हैं। उनके छुट्टी चले जाने पर मरीजों को देखने की जिम्मेदारी आधी फैकल्टी और रेजिडेंट डाक्टरों के कंधों पर है। इस स्थिति में यदि रेजिडेंट डाक्टर ही आधे दिन की छुट्टी पर चले गए तो मरीजों को परेशानी आना तय है। ऐसे में एहतियात के तौर पर मरीजों को आज ओपीडी जाना टाल देना चाहिए।
ये सेवाएं रहेंगी प्रभावित
ओपीडी की सेवाएं
प्लान व रुटीन सर्जरी
वार्ड में दाखिल मरीजों का इलाज
ओपीडी में रोजाना मरीज : दस हजार
रुटीन सर्जरी : 150 से ज्यादा
कोट
रेजिडेंट डाक्टरों के वर्क सस्पेंड को देखते हुए आज पीजीआई की न्यू ओपीडी में रजिस्ट्रेशन का समय सुबह आठ से नौ तय किया गया है। हमारी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
-मंजू वडवालकर, प्रवक्ता पीजीआई