{"_id":"5d02b45abdec226db04dc165","slug":"15604583201824-750-panchkula-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल रग्बी चैंपियनशिप आज से, 24 राज्यों के 750 खिलाड़ी करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल रग्बी चैंपियनशिप आज से, 24 राज्यों के 750 खिलाड़ी करेंगे शिरकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। 5वीं जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी में 14 से 17 जून तक किया जा रहा है। इसमें 24 राज्यों से शिरकत 750 से अधिक खिलाड़ी करेंगे। यह प्रतियोगिता में अंडर- 18 और 20 आयु वर्ग के लिए बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा। अव्वल रहने वाले इन्हीं खिलाड़ियों में अगस्त में होने वाली एशियन रग्बी चैंपियनशिप के लिए भी टीम का चयन होगा।
इस अवसर पर भारतीय रग्बी टीम के पूर्व कप्तान और रग्बी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन नासिर हुसैन ने वीरवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पीयू में होने वाली नेशनल रग्बी फुटबाल चैंपियनशिप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रग्बी को प्रमोट करने के लिए फेडरेशन व एसोसिएशनों को मिलकर काम करना होगा। इसके साथ ही जूनियर स्तर पर अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। इससे युवा खिलाड़ी रग्बी केख्ेाल में अधिक से अधिक जुड़ सकेंगे। इस मौके पर नासिर हुसैन ने बताया कि जल्द ही इंटर स्कूल प्रतियोगिताओ में रग्बी को शािमल किया जाएगा। ग्रास रूट पर इस खेल को प्रमोट करने के लिए इंटर स्कूल टूर्नामेंट शामिल किया जाना जरूरी है। रग्बी को इंटर कॉलेज और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में शामिल किया जा चुका हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल चैंपियनशिप में भी रग्बी शामिल हैं। हुसैन ने कहा कि भारत में रग्बी को क्रिकेट की तरह प्रमोट करने में समय लगेगा। इस समय इंडिया की पुरुष टीम एशिया में 11वीं रैकिंग पर है।
कोचों को कमी
पूर्व कप्तान हुसैन ने कहा कि रग्बी में कोचाें की कमी है। जूनियर स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए कोचों की बहुत आवश्यकता है। ऐसे में फेडरेशन की ओर से कोचों तथा रेफरी को तैयार करने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां इस खेल को पहचाने वाला कोई नहीं है। इस खेल के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए कैंपाें में खिलाड़ियों को ट्रेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू : रंजन सेठी
इस अवसर पर चंडीगढ़ रग्बी एसोसिएशन के सचिव रंजन सेठी ने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से रग्बी खेल की ग्रेडेशन को लेकर भी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उन्हाेंने कहा कि खेल विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार रग्बी खेल ग्रेडेशन प्रक्रिया के बीच में आता है। ऐसे में खेल सचिव से बात की जा चुकी हैं। विभाग की तरफ से बहुत जल्द ही ग्रेडेशन प्रक्रिया भी रग्बी की शुरू हो जाएगी।