{"_id":"5d02b39cbdec226d6a46afa2","slug":"15604581293-panchkula-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरकीरत और रमनदीप के शतकों से मोहाली जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरकीरत और रमनदीप के शतकों से मोहाली जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गुरकीरत मान के दोहरे शतक और रमनदीप के शतक की बदौलत मोहाली ने नवांशहर को एक पारी और 246 के रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मोहाली को चार अंक मिले। कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का दो दिवसीय मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में खेला गया।
नवांशहर के खिलाफ मोहाली ने वीरवार को अपनी दूसरी पारी की शुरुआत 2 विकेट पर 214 से आगे खेलना शुरू किया। टीम से गुरकीरत मान और रमनदीप की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते मोहाली ने दूसरी पारी 61.5 ओवर में 5 विकेट पर 599 के स्कोर पर घोषित कर दी। रणजी प्लेयर गुरकीरत मान और रमनदीप के बीच 4 विकेट के लिए शानदार 320 रनाें की साझेदारी हुई। गुरकीरत मान ने इस मैच में नवांशहर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। गेंदबाज सचित ने गुरकीरत मान को 282 के निजी स्कोर पर चलता किया। मान ने अपनी पारी में 17 चौके और 18 छक्के लगाए। इसी बीच रमनदीप ने अपना शतक पूरा किया। शतक के कुछ समय बाद ही भरविंदर ने उन्हें 119 के स्कोर पर पवेलियन वापस पहुंचाया। इस पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
गेंदबाजी में जतिदंर ने 115 रन देकर 2 विकेट, भरविंदर सिंह ने 96 रन देकर 1 विकेट, जतिंदर कुमार ने 39 रन देकर 1 विकेट, सचित 17 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
दूसरी पारी में खेलने उतरी नवांशहर की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। पूरी टीम 55.5 ओवर में कुल 158 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से सागर सबसे अधिक 42 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। जतिन कुमार ने 26 रन, अभिषेक ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहाली से बरिंदर सरन ने 35 रन देकर 4 विकेट, हरप्रीत बराड़ ने 38 रन देकर 4 विकेट चटकाए।