फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुरजमुखी की खरीद सुचारू रूप से न होने से किसान परेशान

सुरजमुखी की खरीद सुचारू रूप से न होने से किसान परेशान

Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
सुरजमुखी की खरीद सुचारू रूप से न होने से किसान परेशान
बरवाला। यहां की अनाज मंडी में सूरजमुखी फसल की खरीद सुचारु रूप से न होने से मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को वीरवार को फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। आज अचानक फिर सूरजमुखी फसल की खरीद बंद कर दी गई। इससे गुस्साए किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की सूरजमुखी फसल की खरीद को लेकर उनके साथ भद्दा मजाक कर रही है। किसान यूनियन के जिला पंचकूला प्रधान गोपाल राणा, जिला महासचिव सुशील कुमार राणा व उप मंडल प्रधान अमरजीत सिंह, नरपत सिंह, पुनीत राणा, गोगा राणा, धर्म सिंह, ओमवीर सिंह आदि ने सूरजमुखी फसल की खरीद न होने के कारण बरवाला मार्केट कमेटी सचिव विनोद गोयल को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और फसल की खरीद सुचारु रूप से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed