{"_id":"5cf822c8bdec2207177172d3","slug":"1559765699413-panchkula-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 करोड़ के चैक बांउस मामले में विकास की होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 करोड़ के चैक बांउस मामले में विकास की होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। 13 करोड़ के चेक बाउंस मामले में मोहाली के ज्वैलर्स विकास वालिया को डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज गगनगीत कौर की अदालत ने गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है। विकास वालिया पर चेक बाउंस के छह अलग-अलग केस चल रहे थे। 4 फरवरी 2019 को जूडिशियल मजिस्ट्रेट ने विकास वालिया को दो साल की सजा भी सुनाई थी। इसके अलावा अदालत ने 2 करोड़ मुआवजा और 6 प्रतिशत ब्याज के साथ रकम लौटाने को कहा था। विकास वालिया ने उस समय कोर्ट से जमानत ले ली थी, लेकिन तब अदालत ने शर्त रखी थी कि 2 करोड़ रुपये का 20 प्रतिशत शिकायतकर्ता को 60 दिनों के अंदर देना होगा। इसके बाद अदालत ने 15 दिनों का और समय दिया, लेकिन शर्तें पूरी न करने पर बेल बॉन्ड जब्त करने के साथ गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि पंचकूला निवासी अशोक मित्तल ने अपनी शिकायत में बताया कि विकास वालिया और उसकी पत्नी ने उन्हें ज्वैलरी का बिजनेस शुरू करने का लालच दिया था। उन्होंने कहा था कि इस बिजनेस में अच्छा लाभ होता है। अगर उन्हें सूरत से ज्वैलरी मिलती है तो उसे वे ट्राइसिटी में बेचकर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। लिहाजा, उन्होंने एलांते मॉल में एक शोरूम खोल लिया। विकास वालिया के कहने पर मित्तल ने डायमंड स्टोर पर 22 करोड़ की इन्वेस्टमेंट कर दी। बिजनेस के लिए विकास को 17 करोड़ रुपये भी दिए, लेकिन उसने स्टोर के लिए डायमंड नहीं मंगवाए। मित्तल ने जब बार-बार डायमंड लाने के लिए कहा तो उसने करीब 3-4 करोड़ के डायमंड मंगवा दिए। 23 फरवरी 2014 को मितल ने विकास के साथ एग्रीमेंट तोड़ लिया। विकास ने अलग-अलग तारीख पर मित्तल को 13 करोड़ 53 लाख के चेक दिए, लेकिन जब मित्तल ने यह चेक अकाउंट में लगाए तो सभी बाउंस हो गए।