{"_id":"5cf822bbbdec22072a554bb9","slug":"15597656868-panchkula-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गर्मी से दो दिन राहत मिलने के बाद बुधवार को तापमान फिर से चढ़ गया। तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। एक दिन में चार डिग्री तापमान बढ़ने से लोग हाल-बेहाल हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान व पाकिस्तान से एक थंडरस्ट्राम (आंधी/बारिश) पंजाब की ओर आगे बढ़ रहा है। इसकी पूरी संभावना है कि यह थंडरस्ट्राम चंडीगढ़ आए। इससे तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
सोमवार रात आए तूफान से तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले हफ्ते तक अधिकतम तापमान 44 से 43 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया था। 92 किलोमीटर प्रतिघंटा से आए तूफान से दिन के साथ रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 31 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा रहा था। आंधी व बारिश से तापमान गिरकर 21 डिग्री के करीब पहुंच गया। इससे लोगों को दो दिन तक तो राहत मिली, लेकिन बुधवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन व रात के तापमान में चार से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
मानसून में होगी देरी
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार मानसून के आगमन में देरी हो सकती है। अब तक मानसून केरल नहीं पहुंचा है। आमतौर पर मानसून केरल के तट पर पहली जून को छू लेता है। केरल में देरी का मतलब इस बार चंडीगढ़ में भी देरी से मानसून पहुंचेगा। दिल्ली व एनसीआर में भी दस से 15 दिन की देरी बताई जा रही है। चंडीगढ़ में मानसून 28 जून से दो जुलाई के आसपास पहुंचता है। यदि देरी हुई तो मानसून इस बार चंडीगढ़ में जुलाई के दूसरे हफ्ते के आसपास पहुंचेगा। इससे लोगों को गर्मी अधिक झेलनी पड़ सकती है।