फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11वीं एडमिशन: स्कूलों के बाहर लंबी कतारें, पहले दिन 5 हजार से ज्यादा फॉर्म जमा

11वीं एडमिशन: स्कूलों के बाहर लंबी कतारें, पहले दिन 5 हजार से ज्यादा फॉर्म जमा

Wed, 05 Jun 2019 02:16 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
11वीं एडमिशन: स्कूलों के बाहर लंबी कतारें, पहले दिन 5 हजार से ज्यादा फॉर्म जमा
चंडीगढ़। मंगलवार से 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी शहर के छह स्कूलों में जमा होनी शुरूहो गई है। पहले दिन 6 स्कूल, जिनमें जीएमएसएसएस-20डी, जीएमएसएसएस-37डी, जीएमएसएसएस-38 वेस्ट, जीएमएसएसएस-46, जीएसएसएस-मौलीजागरां, जीएमएसएसएस-मार्डन हाउसिंग कांप्लेक्स के बाहर विद्यार्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। कुल 5 हजार से ज्यादा फॉर्म जमा हुए हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थी 8 जून दोपहर 1 बजे तक फॉर्म जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


7 जून तक अप्लाई कर सकते हैं विद्यार्थी
दाखिला पाने को इच्छुक विद्यार्थी 7 जून तक शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। कॉमन मेरिट लिस्ट 18 जून को सुबह 11 बजे से देखी जा सकती है। इस दौरान आवेदकों को अगर कोई त्रुटि दिखे तो वे 19 जून को दोपहर 2 बजे तक उसे ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जून को डिस्प्ले की जाएगी। जबकि फीस 28 जून से 29 जून तक जमा की जाएगी। कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन


इन स्कूलों में मौजूद हैं हेल्पडेस्क
जीजीएमएसएसएस-20, जीएमएसएसएस-21, जीएमएसएसएस-26, जीएमएसएसएस-27, जीएमएसएसएस-33, जीएमएसएसएस-40, जीएमएसएसएस-44, जीएमएसएसएस एमएचसी, जीएसएसएस-मनीमाजरा टाऊन, जीएमएचएस-24, जीएचएस-38, जीएमएचएस-41, जीएमएचएस-42, जीएचएस-47, जीएचएस-53, जीएमएचएस-धनास, आरसी-2, जीएमएचएस-मनीमाजरा, जीएमएचएस-करसान, जीएमएचएस-मनीमाजरा के स्कूलों में यह सुविधा होगी। हेल्प डेस्क शहर के इन स्कूलों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
- ऑनलाइन भरे फॉर्म का प्रिंट ऑउट
- दसवीं कक्षा की डिटेल मार्क शीट(डीएमसी) या रिपोर्ट कार्ड
- एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों के लिए कास्ट सर्टिफिकेट
- स्पोर्ट्स कैटेगरी के लिए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed