फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फ्लैग: एचएसवीपी ईओ के तेवर पड़े नरम, कब्जाधारियों के हौसले हुए बुलंद

फ्लैग: एचएसवीपी ईओ के तेवर पड़े नरम, कब्जाधारियों के हौसले हुए बुलंद

Fri, 26 Apr 2019 02:38 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग: एचएसवीपी ईओ के तेवर पड़े नरम, कब्जाधारियों के हौसले हुए बुलंद
फ्लैग: एचएसवीपी ईओ के तेवर पड़े नरम, कब्जाधारियों के हौसले बुलंद
विज्ञापन


सेक्टर-19 में एचएसवीपी की जमीन पर फिर लगनी शुरू हुई सब्जी मंडी

ईओ को फड़ी वालों की चुनौती, मंडी तो सरकारी जमीन पर ही लगेगी
सब्जी विक्रेताओं ने तारों को काटकर लगाई सब्जी मंडी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अतिक्रमण के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ आशुतोष राजन के तेवर नरम पड़ते ही सरकारी जमीन पर कब्जा करके कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यही कारण है कि सेक्टर-19 में सरकारी जमीन पर फिर से मंडी लगने लगी है। चारों ओर लगी लोहे की तारों को भी काट दिया गया है।
शोरूम की जगह पर लग रही अवैध सब्जी मंडी
एचएसवीपी के शोरूमों की जगह पर यह अवैध मंडी लग रही थी, जहां इन्हें रोकने के लिए एचएसवीपी द्वारा तारबंदी कर दी गई। लेकिन तारबंदी के अंदर मंडी धड़ल्ले से लगाई जा रही है। कई तरह के शरारती एवं आपराधिक तत्व मंडी के आसपास खड़े रहते हैं और दोपहिया वाहन चोर भी सेक्टर 19 में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
सेक्टर 19 में अवैध तौर पर मंडी पिछले काफी समय से लग रही है। सेक्टर के लोगों सहित कई दुकानदारों ने हरियाणा की मंत्री कविता जैन को परिवेदना समिति की बैठक में लगातार शिकायतें दी। लगभग 4 से 5 बैठक में मंत्री आदेश दे चुकी हैं कि सेक्टर 19 में केवल एक दिन मंडी लगाई जाए, जिस तरह शहर के सभी सेक्टरों में लगती है। सेक्टर 19 में किसान मंडी लगाने के लिए मार्केट कमेटी को निर्देश भी दिए गए। लेकिन मार्केट कमेटी की फीस को लगातार चूना लग रहा है और कुछ लोग इस मंडी से रोजाना उगाही करके मोटी कमाई कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक लोग सोशल मीडिया के जरिए अधिकारियों पर ही झूठे आरोप लगाकर कार्रर्वाई रोकने के लिए दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ईओ इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा पाएंगे
एचएसवीपी द्वारा तारें लगाने के बाद भी इनकी दबंगई देखें कि तारों के अंदर घुसकर अपनी दुकानें सजा ली हैं। इस संबंध में शिकायत ईओ आशुतोष राजन को दी थी। आशुतोष राजन ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा था। लेकिन अब इतनी बड़ी संख्या में फड़ी वालों ने एचएसवीपी की तारबंदी को तोड़कर अंदर घुसकर फड़ियां लगा ली हैं। देखना यह है कि क्या आशुतोष राजन इन फड़ी वालों पर केस दर्ज करा पाएंगे।
हो चुकी हैं कई घटनाएं
सेक्टर-19 अवैध सब्जी मंडी में गत वर्षों के दौरान कई घटनाएं हो चुकी है। एक पूर्व पार्षद की पत्नी की चेन झपट ली गई थी। साथ ही एक महिला से फड़ी वालों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। एक सिख की पगड़ी उछाल दी थी। इसके बाद सिखों में काफी रोष रहा था। पुलिस की मौजूदगी में पूर्व ईओ से बदसलूकी की गई थी। पुलिस ने केस दर्ज करके कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कुछ ने जमानत करवा ली थी।


कोट्स
सेक्टर 19 में नगर निगम की जमीन पर मंडी नहीं लगने दी जा रही है। मैं खुद मंडी हटवाने के लिए गया था। इसमें कोई दोराय नहीं कि कुछ लोग मंडी से अवैध तौर पर पैसे लेते हैं। एचएसवीपी की टीम जब कहेगी, हम मंडी हटवाने में उनकी मदद करेंगे।
- जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed