फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: कविता जैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: कविता जैन

Fri, 26 Apr 2019 02:38 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: कविता जैन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: कविता जैन
विज्ञापन

विधायक बोले, पीएम के चलते विदेशों में नागरिकों की इज्जत बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अंबाला लोकसभा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया की जीत सुनिश्चित करने के लिए वीरवार शाम को सेक्टर-19 रेलवे फाटक के सामने पार्किंग में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश की शहरी निकाय मंत्री कविता जैन, स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, हरेंद्र मलिक, विरेन्द्र गर्ग, नवीन गर्ग उपस्थित थे। इस मौके पर भारी सख्या में लोग उपस्थित थे। स्थानीय निकायमंत्री कविता जैन ने देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया को वोट देने की अपील की। जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों में देश सुरक्षित है। विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण विदेशों में भी देश के नागरिकों की इज्जत बढ़ी है। प्रधानमंत्री के लिए पहले देश है, उसके बाद पार्टी है। विपक्ष के पास ना तो कोई मुद्दा है और ना ही कोई नेता है। ज्ञानचन्द गुप्ता ने कहा कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया 5 लाख से भी अधिक मतों से जीतेंगे।
राज्यमंत्री ने कटारिया के लिए मांगे वोट
पिंजौर। शहर के चौना चौक में विधायक लतिका शर्मा के नेतृत्व में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर हरियाणा के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने लोगों से अंबाला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के पक्ष में वोट डालने की अपील की। विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि कांग्रेस को छोड़कर जुबेर अहमद, मोहम्मद रफी, गोल्डी सिंह, कल्वीर सिंह ,सोहन सिंह,निर्मल सिंह,गुरमैल सिंह,ओंकार सिंह,लज्जा सिंह ,रबी आदि बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया,जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ,वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल,पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा,फतेह सिंह,जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नरेश सेन,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राम दयाल नेगी,जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल,मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान,इंद्र कुमार,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मारपीट के मामले की हो निष्पक्ष जांच: पूर्व विधायक
पिंजौर। सत्ता के नशे में कुछ राजनीतिक पार्टियां बदले का खेल बनाएंगी तो यह समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। यह बात इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि चुनावी वादे पूरे न होने पर आम जनता को पूछने का पूरा हक है। लोकसभा के चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की दहलीज पर हर पार्टी का नेता अथवा कार्यकर्ता पहुंच रहा है और वादा करने वाले को वोटर के पश्नों का जवाब देना होगा। निजी चैनल की डिबेट के दौरान जो कुछ हुआ है उसकी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed