फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मां के जयकारों से गूंज उठा माता मनता देवी मंदिर

मां के जयकारों से गूंज उठा माता मनता देवी मंदिर

Mon, 15 Apr 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मां के जयकारों से गूंज उठा माता मनता देवी मंदिर
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में नवरात्रों में लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेका और अपनी मुरादें पूरी करने के लिए मन्नतें मांगीं। नवरात्रों के आठवें दिन काली माता मंदिर व पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में 30 लाख 3 हजार 874 रुपये की नकद राशि के साथ अब तक एक करोड़ 59 लाख 26 हजार 386 रुपये की राशि श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में दानस्वरूप भेंट की। इसके अलावा 59 सोने के नग, 1237 चांदी के नग सहित यूएस के 104 डालर, कनाडा के 385 डालर, आस्ट्रेलिया के 186 डालर, इंग्लैंड के 10 पौंड तथा न्यूजीलैंड के 20 डालर भी चढ़ावे के रूप में भेंट किए गए।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने बताया कि कालका स्थित काली माता के मंदिर में अब तक 5 लाख 31 हजार 495 रुपये की राशि श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में चढ़ावा भेंट किया। इसके अलावा 149 नग चांदी तथा 6 नग सोने का भी श्रद्धालुओं ने भेंट किया। कालका स्थित काली माता मंदिर परिसर में 21 हजार 693 रुपये की राशि चढ़ाई गई।
विज्ञापन


भजन संध्या का आयोजन
माता मनसा देवी मंदिर में रात्रि के समय नियमित रूप से भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रतिदिन विख्यात कलाकारों ने भजन एवं गीतों के माध्यम से माता के दरबार में महामाई का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के शामिंदर शामी एंड पार्टी ने साथियों के साथ माता के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। अंत में श्राइन बोर्ड के पदाधिकारियों ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएस नवराज संधू ने कंजका पूजन किया
नवरात्र के अंतिम दिन माता मनसा देवी मंदिर परिसर में अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की ओर यज्ञशाला में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने कंजकों का पूजन किया और उन्हें अपने हाथों से भोजन करवाया। एसीएस ने यज्ञशाला में 21 कंजकों को बैठाया। उनमें एक लोकड़ा भी शामिल रहा। सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा और खिलाया। उन्होंने सभी कंजकों को दान दक्षिणा भी दी और विधिवत रूप से कंजका पूजन किया। नवरात्र के अंतिम दिन हवन एवं यज्ञ के बाद कंजका पूजन के इस अवसर पर बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed