फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बैंक व बीमा कंपनी की लापरवाही के कारण कई गांवों के किसानों को नहीं मिला धान की फसल का मुआवजा।

बैंक व बीमा कंपनी की लापरवाही के कारण कई गांवों के किसानों को नहीं मिला धान की फसल का मुआवजा।

Mon, 15 Apr 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
बैंक व बीमा कंपनी की लापरवाही के कारण कई गांवों के किसानों को नहीं मिला धान की फसल का मुआवजा।
बरवाला। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की फसलों का तेज आंधी, बरसात, ओले व तूफान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2018 में टोडा, जासपुर व गोलपुरा के काफी किसानों की धान की फसल अत्यधिक जलभराव के कारण खराब हो गई थी लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद भी इन गांवों के किसानों को आज तक धान की फसल का मुआवजा नहीं मिला है। किसान बलबीर सिंह, हुकम सिंह, जरनैल सिंह, मामचंद टोडा, हरपाल सिंह अवतार सिंह व बलदेव सिंह ने बताया कि कृषि विभाग व ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने इन किसानों के बैंक खातों से बीमा मूल्य भी काट लिया था। उसके बाद बीमा कंपनी ने किसानों की फसल का सर्वें भी करवाया था लेकिन आज तक इन किसानों को उनकी फसल का मुआवजा नहीं मिला है। जिसके कारण इन किसानों में बैंक व बीमा कंपनी के प्रति रोष पनपता जा रहा है। ये किसान बैंक व बीमा कंपनी के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। आखिरकार अपनी फसल का मुआवजा न मिलने के कारण इन किसानों ने इस समस्या की शिकायत सीएम विंडों पर 10 अप्रैल को दी है। स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर तिलकराज ने कहा कि इन किसानों का आधार कार्ड साइट पर पोर्टल नहीं हुआ है और ये साइट भी बंद है और बीमा कंपनी की गलती के कारण ये समस्या आई है। ओरिएंटल बीमा कंपनी के कर्मचारी कपिल ने कहा कि ये बैंक की गलती है। इस तरह बैंक व बीमा कंपनी की गलतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जिला प्रशासन की ओर से शीघ्र ही निदान नहीं करवाया गया तो वे कोर्ट में जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed